Saturday, May 21, 2016

फिल्म्स टुडे ड्रीम अचीवर्स अवार्ड


राजेश श्रीवास्तव ने हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को फिल्म्स टुडे ड्रीम अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। इस इवेंट में फिल्म, टीवी और मीडिया के कई लोगों को अवार्ड दिया गया। हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, स्वामी कुमारन और ली फनघुए कॉन्सुलेट जनरल चीन, मुंबई मुख्य अतिथि थे। 
एजाज़ खान, सुनील पाल, राजपाल यादव, सुरेन्द्र पाल, ब्राईट के योगेश लखानी, एकता जैन, टीना घई ,गिरीश वानखेड़े ,दबंग दुनिया के संपादक नीलकंठ पराटकर, सन्देश गुजराती पेपर के सतीश सोनी, मरयम ज़करिया, सत्तार दीवान, यश टोंक, उदित नारायण, रणजीत, जसवीर कौर, शबाब साबरी, शारिब तोषी, संजीव दर्शन और कई जाने - माने लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। फिल्म्स टुडे मैगज़ीन ने भी इस साल दस वर्ष पूरे कर लिये हैं

। 

Friday, May 20, 2016

चंद्रकांत सिंह की हिंदी इंग्लिश फिल्म सिक्स एक्स कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में १९ मई को दिखाई गयी

 निर्माता निर्देशक चंद्रकांत सिंह की छे कहानियों वाली फिल्म सिक्स एक्स कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में १९ मई को दिखाई गयी  चंद्रकांत और शादाब खान काफी उत्साहित हैं। फिल्म में सोफ़िया हयात ,अश्मित पटेल, श्वेता तिवारी ,रश्मि देसाई ,हृषिता भट्ट  और कई कलाकार इस फ़िल्म में हैं। 

Thursday, May 19, 2016

अमिताभ ने 'तीन' की शूटिंग के दौरान 'खास बच्चों' के साथ खेली फुटबॉल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तीनकी शूटिंग में व्यस्त हैइस फिल्म के एक सीन के दौरान अमिताभ ने गूंगे-बहरे बच्चों के साथ शूटिंग की.
दरअसल फिल्म के सीन के लिए ढेर सारे बच्चों की जरूरत थी और अमिताभ ने ये शूटिंग चाइल्ड एक्टर्स के बजाय "खास बच्चों" के साथ कीजो  तो सुन सकते हैं और  बोल सकते हैंये बच्चे कोलकाता के डीफ एंड म्यूट स्कूल के थे.
बच्चों ने 'तीनके लीड एक्टर अमिताभ के साथ काफी मस्ती कीअमिताभ ने भी  सिर्फ उनके साथ समय गुजारा बल्कि फुटबॉल भी खेलीइतना ही नहींइस दौरान बच्चों ने उनके ऑटोग्राफ के साथ-साथ कई सेल्फीज भी खिचाईं.
बता दें कि अमिताभ बच्चननवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'तीन' 10 जून को रिलीज होगी.इस फिल्म में अमिताभ बंगाली बाबू के किरदार में नजर आयेगें 

शूटिंग के दौरान काजल को किस कर लिया रणदीप ने

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कभी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं कियाचाहे दक्षिण भारतीय फिल्में हों याबॉलीवुडकी। काजल और रणदीप हुड्डा को लेकर दीपक तिजोरी 'दो लफ्जों की कहानीनामक फिल्म बना रहे हैं। यहएक लव स्टोरी है। मलेशिया में शूटिंग के दौरान काजल को जोरदार झटका लगा जब उनके हीरो रणदीप हुड्डा ने उन्हेंपकड़ कर लिप लॉक कर डाले।

काजल इस तरह के दृश्य के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थीं।उस सीन को करने के बाद काजल एक ओर चली गईं निर्देशक उनके पास पहुंचे।   काजल ने  उन्हें बताया कि यह सीन हटाया जाए और इसी सीन को दोबारा अच्छी तरह से शूट किया जाएइस बारे में निर्देशक दीपक तिजोरी कहते हैं 'मुझे याद है कि काजल ने कहा था कि उसने कभी भी स्क्रीन पर किसिंगसीन्स नहीं किए हैं। वह दक्षिण में नामी स्टार हैं और हिंदी फिल्मों में किसिंग सीन के कारण दक्षिण भारत में उनकीछवि प्रभावित हो सकती है। चूंकि यह इमोशन सीन था और रणदीप ने मेरे कहने पर यह किया। मैंने काजल को इसबारे में सब कुछ बताया। आखिरकार स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए वे राजी हो गईं और उन्होंने यह सीन अच्छे सेकिया।

हालांकि काजल बेहद नाराज थींलेकिन 'अंत भला तो सब भलाहुआ। साउथ इंडियन क्वीन काजल पहली बार बॉलीवुड में लिप लॉक करती नजर आएगीं 

Saturday, May 14, 2016

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चाहिए अब हीरोइन

पिछले दिनों अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 का ट्रेलर लांच हुआ। यह फिल्म थ्रिलर है और  इसका ट्रेलर भी सच में कंपा देने वाला है।  इस फिल्म में नवाज मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में  अपने में काम करने के अनुभव के बारें में बताते हुए नवाज ने बताया कि " फिल्म की शूटिंग के दौरान जब मैं बीमार हुआ और १ सप्ताह अस्पताल में रहा तो बेहोशी में भी फिल्म के संवाद बोलता था क्योंकि इस कदर मैं इस फिल्म में डूब चुका था।" पूछने पर कि "किस तरह की फ़िल्में करना पसंद करेंगे अब तो फिल्म के पोस्टर और परदे पर आप ही आप दिखाई देते हैं ? नवाज़ ने कहा कि हाँ वो सही है लेकिन मेरे साथ फिल्म में कोई हीरोइन नहीं होती है तो मैं चाहता हूँ कि मेरे साथ भी अब तो हीरोइन हो ही। मुझे भी अब हीरोइन चाहिये। 


Friday, May 13, 2016

इंडियन मिसाइल मैन स्वर्गीय श्री अब्दुल कलाम आज़ाद पर बायोपिक फिल्म बनाएंगे निर्माता प्रमोद गोरे

आजकल ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड बायोपिक फिल्मों की बाढ़ आ गयी है। अब इंडियन मिसाइल मैन स्वर्गीय श्री अब्दुल कलाम आज़ाद के जीवन पर भी एक फिल्म बनने जा रही है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म मराठी निर्माता प्रमोद गोरे बनाने वाले हैं अथर्वा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले। फिल्म में लीड रोल के लिए इरफ़ान खान या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को लेना का सोचा है। 
बताया जा रहा है की इस बायोपिक फिल्म में पूर्व राष्ट्रपति के उपलब्धियों और संघर्ष के दिनों को दिखाया जायेगा। प्रमोद गोरे ने अपनी पहली मराठी फिल्म रेती बनाई है जो रेत माफिया की कहानी है। 
ऐसा बताया जा रहा है की प्रमोद गोरे ने इस फिल्म टाइटल ऐ पि जे इम्पा में रजिस्टर्ड करा लिया है। इस फिल्म लिए वो हॉलीवुड निर्देशक लेंगे। प्रमोद गोरे पिछले दिनों कलाम के घर रामेश्वरम गए थे और परिवार वालों  से मिले थे। 

सूत्र ने बताया की फिल्म इस साल जुलाई अगस्त में शुरू होगी और २०१७ में रिलीज़ होगी। प्रमोद गोरे ने बताया की -कलाम जी ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। वो हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। पिछले दिनों कलाम के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए रामेश्वरम में कई जगह घूमा। उनकी २२ किताबें भी खरीदी। कलाम की दरगाह पर भी गया। कलाम जी के जीवन को ढाई घंटे में बनाकर पेश करना इतना आसान नहीं होगा पर मैं पूरी कोशिश करूँगा।  

प्रमोद गोरे ने यह भी बताया की इस फिल्म के मुनाफे पैसा सरकार को देंगे ताकि वो एक बड़ा म्यूजियम और मज़ार बनाए रामेश्वरम में।  

रियाज़ और रेशमा गांगजी हॉलीवुड फिल्म पेले के म्यूज़िक इवेंट में संगीतकार ए आर रहमान से २० साल बाद मिले


संगीतकार ए आर रहमान ने २० साल पहले वन्दे मातरम वीडियो शूट किया था, उस समय डिज़ाईनर रियाज़ रेशमा गांगजी रहमान से मिले थे और अब २० साल बाद हॉलीवुड फिल्म पेले जो फुटबॉल प्लेयर के ज़िन्दगी पर  आधारित है, इस फिल्म के म्यूज़िक लांच पर मुंबई में मिले।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...