Wednesday, October 21, 2015

अमिताभ बच्चन नहीं लेंगे यश भारती पेंशन

फिल्म अभिनेता और #यश भारती से सम्मानित #अमिताभ बच्चन ने पेंशनलेने से इनकारते हुए #उत्तर प्रदेश सरकार से इसे जरूरतमंदों को देने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि #अखिलेश यादव मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ही यश भारती से सम्मानित लोगों को प्रतिमाह 50 हजार रुपए पेंशन देने का निर्णय लिया है।

बच्चन ने #ट्विटर के जरिए कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी पेंशन की राशि जरुरतमन्दों को दे दी जाए। वे इस संबंध में जल्द ही #मुख्यमंत्री #अखिलेश यादव को पत्र लिखेंगे।

उनका कहना है कि कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जिन्हें इन पैसों की बहुत आवश्यकता है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ उनकी सांसद पत्नी जया बच्चन और पुत्र तथा फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन भी यश भारती से सम्मानित हो चुके हैं।
अमिताभ का कहना है कि वे सक्षम हैं और उन्हें 50 हजार रुपए की पेंशन की जरुरत नहीं है। मैं इस #पेंशन को स्वीकार नहीं कर सकता हूं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार यह पैसा उन गरीबों को दे जिनकी इन्हें जरूरत है।

Monday, October 19, 2015

चार्ल्स बने रणदीप हुडा का पोलो प्रेम

रोहतक, हरियाणा के  जाट हीरो रणदीप हुडा फिल्मों में तो अपने जौहर दिखा ही  रहे  हैं साथ में राजाओं के खेल  माने जाने वाले खेल पोलो में भी अपने जौहर दिखा रहे हैं। उनका अपने घोड़ों के प्रति प्रेम भी जग जाहिर है यहाँ तक की अपने आने वाली फिल्म "मैं और चार्ल्स" की प्रेस वार्ता में वो अपने चिंता दिखा रहे थे और फोन पर किसी को हिदायत दे रहे थे कि किस घोड़े को सुबह से नही खोला, अब किस घोड़े को खोलो" अच्छा लग रहा था यह देख कर कि इतनी व्यस्तता में भी वो अपने घोड़ो का ध्यान रख रहे हैं .  

रणदीप जब ९ क्लास में पढ़ते थे। उस दौरान  उन्होंने फिल्म "द गुड द बेड एंड द अग्ली " देखी और हीरो क्लिंट ईस्टवुड को घोड़े पर देख कर #पोलो के दीवाने हो गये. अभी उनके पास ६  घोड़े हैं और उनकी खुद की एक टीम हैं इस खेल पोलो में उन्होंने कई अवार्ड भी जीते हैं। रणदीप पोलो के लिये ग्राउंड भी बनवाना चाहते हैं। चार्ल्स शोभराज की तरह खुद को सेक्सी कहने वाले रणदीप का कहना है कि निर्देशक प्रबाल रमन ने बहुत मेहनत की है फिल्म  "मैं और चार्ल्स" के लिए. कब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और खत्म हुई पता ही नहीं चला क्योंकि प्रबाल ऐसे निर्देशक जिनके  साथ काम करने में मज़ा आता है.       

आर्या बब्बर ,मिस्टी मुख़र्जी ,एकता जैन और संचिति सकट घाटकोपर के फाल्गुनी पाठक नवरात्रि में पहुंचे


Displaying sanchiti sakat,falguni pathak,misti mukerjee,ekta jain & aarya babbar.jpgDisplaying sanchiti sakat,ekta jain,aarya babbar & misti mukerjee.jpgगुजरती समाज घाटकोपर ने बॉलीवुड कलाकारों को नवरात्रि में आमंत्रित किया जिसमे #आर्या बब्बर #मिस्टी मुख़र्जी #एकता जैन और गायिका #संचिति सकट आये। सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संचिति  #दुर्गा का #भजन गाया वहीँ बाकी लोगों ने जय माता बोला और बाद में #फाल्गुनी पाठक मिलकर #नवरात्रि  और #गरबा के बारे में बात की। 


Friday, October 16, 2015

फिल्म और संगीत जगत के लोगों ने रविन्द्र जैन को श्रद्धांजलि दी

Displaying barjatya.jpgDisplaying bappi lahiri.jpgपदमश्री रविन्द्र जैन की शोक सभा जुहू के इस्कॉन मंदिर में रखी गयी जहाँ फिल्म और संगीत जगत के कई लोग आये। अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर, राम शंकर, विजु शाह, टीना घई, हेमा मालिनी, रणधीर कपूर, तबस्सुम, पीनाज़ मसानी, सुनील पपाल, राजू श्रीवास्तव, सूरज बड़जात्या के अलावा भी कई अन्य लोग आये। संगीत से जुड़े लोगों ने भजन गाकर अपनी श्रद्धांजलि दी और कलाकारों ने अपनी जैन जी साथ रिश्ते कहानी सुनाकर श्रद्धांजलि दी। 
Displaying hema malini.jpg


Displaying anup jalota.jpgDisplaying randhir kapoor.jpg

Thursday, October 15, 2015

एक और कपूर - सना कपूर भी फिल्म शानदार में

एक और कपूर -  सना कपूर भी फिल्म #शानदार में, जी हाँ २२ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है निर्देशक विकास बहल की फिल्म #शानदार।  इसे यूं भी  कह सकते हैं  इस फिल्म में तो पूरा कपूर खानदान है।  कपूर खानदान कहीं आप गलत तो नही समझ रहें।  एक समय था जब एक ही कपूर खानदान हुआ करता था फिल्मों में अब तो बहुत सारे हैं उसी में से एक कपूर खानदान यानि अभिनेता पंकज कपूर के  परिवार के ३ सदस्य इस फिल्म में काम कर रहे हैं. अभिनेता पंकज कपूर, शाहिद कपूर और उनकी बहन सना कपूर ( पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी ) इस फिल्म में हैं। सना की यह पहली फिल्म है।  पापा , बेटा और बेटी एक साथ एक ही फिल्म में ,तो हो गया न कपूर खानदान एक साथ।
सना कपूर इस फिल्म में भी पंकज कपूर की बेटी बनी हैं और पूरी फिल्म की कहानी इन्हीं की शादी के इर्द गिर्द घूमती है.  फिल्म "शानदार" का एक गाना #गुलाबो  आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है इस गीत में सना ने  भाई शाहिद के साथ खूब डांस भी किया है। रोमांटिक - कॉमेडी  फिल्म #शानदार में सना ने इशा का किरदार अभिनीत किया है। अपने किरदार के बारें  में उनका कहना है "मुझे बहुत मज़ा आया इशा का किरदार निभाते समय हालांकि मेरी मुख्य भूमिका नही है फिल्म में , लेकिन पापा और भाई के साथ अच्छा रहा काम करना।"   

Wednesday, October 14, 2015

मुझे नही लगता की रियल्टी शो सही माध्यम है संगीत की दुनियाँ में नाम कमाने का -- सूफी गायिका समरजीत रंधावा

गीत - संगीत की दुनियाँ में अपना नाम कमाने के लिए यूं तो रोज़ नयी प्रतिभायें आती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो कि श्रोताओं के दिलों को छू जाती हैं. ऐसी ही एक मधुर आवाज़ हैं सूफी गायिका समरजीत रंधावा की।  कानपुर की रहने वाली समरजीत  ने बचपन से संगीत सीखा है. इन्होने अखिल भारतीय गन्धर्व महाविद्यालय से संगीत विशारद किया है. इसके अलावा उस्ताद अफज़ल हुसैन खान निज़ामी, रामपुर सहसवान घराना वाले से संगीत की विधिवत शिक्षा ली है और अब समरजीत मुंबई में आयी हैं अपने संगीत कैरियर को आगे बढ़ाने के लिये। उनका पहला एलबम "रूह दी फकीरी " जो कि ज़ी म्यूजिक से आ रहा है।  पिछले दिनों समरजीत से विस्तृत बातचीत हुई , पेश हैं कुछ मुख्य अंश ---
Displaying samarjeet 1.jpgअपने एलबम "रूह दी फकीरी" के बारें में बताइये ?
सिंगल ट्रेक है मेरा यह एलबम "रूह दी फकीरी"। जब मैं दिल्ली में थी तब मैं म्यूजिक कम्पनी के मालिक से मिलने के लिए गयी तो उन्होंने मुझसे कहा कि आपको ही इस गीत को लिखना चाहिये अगर आप अपनी आवाज़ को श्रोताओ के सामने लाना चाहती हैं और जो जज्बाती है और जिसका विजन साफ़ है वो इसे बहुत अच्छे से लिख सकता है मैं चाहता हूँ की आप ही इसे लिखे अगर आप नही लिख सकती तो मैं तो इस पर काम करूंगा ही। फिर उस समय मैंने इस गीत को लिखा या यूं कह सकती हूँ ईश्वर या गुरु नानक देव ने ही लिखवाया है. पंजाब के बहुत ही अच्छे संगीतकार हैं जतिंदर जीतू, इन्होने इसकी गीत बहुत ही मधुर धुन बनायी है. इस गीत के वीडियो की शूटिंग मुंबई में हुई है जिसे संजू शर्मा ने निर्देशित किया है।

मेरे ख्याल से आज रियल्टी शो सबसे आसान रास्ता है, पार्श्व गायकी में आने का,आप के सोचती हैं इस बारें में ?
Displaying samarjeet randhawa.jpgमेरी सोच इससे कुछ अलग है। क्योंकि मैंने बहुत करीब से इन शोज़ को देखा है और कई रियल्टी शो को शुरूआती दौर में जज भी किया है कितने रियल हैं यह मैं जानती हूँ. इन शो का हिस्सा बनने के लिये प्रतियोगी को मानसिक रूप से बहुत तैयार होना पड़ता है।  कई बार चीजें इतनी गलत भी हो जाती हैं जिससे प्रतियोगी के ऊपर इसका प्रभाव पड़ता है।  मेरे गाने का जोनऱ बहुत अलग है मुझे नही लगता कि मैं इनका हिस्सा बन सकती हूँ और मुझे कोई अफसोस भी नही है कि मैंने किसी भी रियल्टी शो में भाग नही लिया क्योंकि मेरा यह मानना है कि रियल्टी शो का विजेता होने के बाद भी संघर्ष तो चलता है और आखिरी में तो प्रतिभा ही सामने आती है 

क्या आपने फिल्मों में गीतों को गाया है ?
हाँ मैंने ३ फिल्मों में गीतों को गाया हैं जिसमें से एक फिल्म "मैं शाहरुख़ खान बनना चाहता हूँ" रिलीज़ होने वाली है इसमें आइटम नंबर गाया है मैंने। जिंगल्स भी गाये हैं , लोकप्रिय संगीतकार रविन्द्र जैन के साथ भजन में भी काम किया।  आई पी एल पंजाब के लिए गाया है । 

सूफी गायकी में आप किस गायक या गायिका से प्रेरित हैं ? 

 सूफी की तरफ जब झुकते हैं तो हम  कविता से इंस्पायर  होते हैं किसी गायक  से नहीं मेरा ऐसा मानना है ।  तो मैं बाबा बुल्ले शाह, बाबा गुलाम फ़रीद और नानक साहब , कबीर, रहीम, मीरा को मैं पढ़ती हूँ. जहाँ तक गायकी की बात है तो नुसरत फतेह अली खान का नाम मैं लेना चाहती हूँ मैं उनकी कव्वाली को दोबारा युवाओं में लोकप्रिय करूँ और साथ ही मैं शास्त्रीय संगीत को इस तरह से आम लोगों में पंहुचाना चाहती हूँ जिससे वो संगीत का आनंद भी उठाये और शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा भी मिले। 


परीक्षित साहनी, अनुस्मृति सरकार, एकता जैन, मरिसा वर्मा, संचिति सकट और मिस्टी मुखर्जी मिनी मैराथन में

Displaying anusmriti,sanchiti,ekta,parikshet,ashish,m s bita,misti mukerjee & marisa verma.jpg
फिल्म जगत के परीक्षित साहनी, अनुस्मृति सरकार , मरिसा वर्मा, संचिति सकट, एकता जैन और मिस्टी मुखर्जी #मुंबई में हुए #मिनी मैराथन में आये जहाँ सात हज़ार से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। एम एस बिट्टा और बी जे पी मुंबई के प्रमुख आशिष शेलार और सन्देश के सतीश सोनी  भी इवेंट में आये. सभी मेहमानो को मेमोन्टो दिया गया। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...