Tuesday, January 27, 2015
Sunday, January 25, 2015
हिंदी फिल्म आइडेंटिटी कार्ड को एक और अवार्ड मिला राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में।
निर्माता ज़ेबा साजिद, निर्देशक राहत काज़मी अपनी पहली फिल्म 'आइडेंटिटी कार्ड' की सफलता से काफी खुश हैं क्योंकि फिल्म को कई बड़े - बड़े अवार्ड से सम्मानित किया है। जयपुर में आयोजित राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पदमिनी कोल्हापुरे के हांथों अवार्ड मिला राहत काज़मी को बेस्ट फिल्म के लिए। फेस्टिवल में फिल्म जुड़े लोग विपिन शर्मा, प्रशांत गुप्ता और तारिक खान वहां मौजूद थे। ओम पुरी ने भी राहत को अवार्ड के लिए बधाई दी।
.jpg)
Saturday, January 24, 2015
Thursday, January 22, 2015
हिंदी फिल्म - डॉली की डोली
रिलीज़ -- २३ जनवरी
बैनर -- अरबाज़ खान प्रोडक्शन और कीन्सिस फिल्म्स
निर्माता -- अरबाज़ खान और मलाइका अरोरा खान
निर्देशक --- अभिषेक डोगरा
लेखक -- उमेश शंकर सिंह और अभिषेक डोंगरा
कलाकार --- सोनम कपूर , राजकुमार रॉव , पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा
संगीत -- साज़िद वाज़िद
बैक ग्राऊँड स्कोर -- संजय चौधरी
गायक , गायिका --- सुनिधि चौहान , ममता शर्मा ,दिव्या कुमार , वाज़िद , शादाब साबरी और दानिश साबरी।
निर्माता अरबाज खान की यह तीसरी फिल्म है इससे पहले अरबाज़ ने अपने भाई सलमान खान के साथ दबंग और दबंग - २ बनायी थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा ख़ासा रिकॉर्ड कायम किया था। पिछली दोनों ही फ़िल्में पुरुष प्रधान फ़िल्में थी जबकि यह फिल्म "डॉली की डोली " महिला प्रधान है। पिछली दोनों फिल्मों में भरपूर एक्शन था जबकि इसमें रोमांस और हास्य है।
निर्देशक अभिषेक डोगरा की बतौर स्वतंत्र निर्देशक यह पहली फिल्म है लेकिन इससे पहले सहायक निर्देशक के रूप में इन्होने पाठशाला , पा , फूल एंड फाइनल और शादी से पहले में काम किया है।
सोनम , राजकुमार रॉव , पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा आदि सभी ने अपने अपने काम से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनायी है।
इस हास्य और रोमांटिक फिल्म की कहानी का केंद्र है डॉली (सोनम कपूर ) , जो कि एक चोर है वो अपने गिरोह के साथ काम करती है। शादी करने वाले अमीर युवा लड़कों को फंसाती है उनसे झूठी शादी करती है और शादी की रात में ही सब घर वालों को नशा करा कर नकदी , जेवर, कपडे ले ही जाती है। डॉली के झांसे में सबसे पहले आते हैं सोनू सरावत (राजकुमार राव ) . सुहागरात में सोनू के घरवालों को नशे का दूध पिला कर रूपये और गहने लेकर चम्पत हो जाती है। डॉली का दूसरा शिकार होता है मनोज सिंह चड्डा (वरुण शर्मा ) उसके साथ भी डॉली ऐसा ही कुछ करती है।
सोनू और मनोज पुलिस में डॉली के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाते हैं। पुलिस इन्स्पेक्टर रॉबिन सिंह (पुलकित सम्राट ) डॉली को पकड़ने का जिम्मा उठाता है।
क्या रॉबिन सफल होता है डॉली को पकड़ने में ? या डॉली और दूसरे लड़को से शादी कर रपये लेकर भाग जाती है ?
"फैशन खत्म मुझ पर " इस गीत में मलाइका ने आयटम नंबर किया है। "बाबा जी ठुल्लु " जो की आज कल काफी लोकप्रिय है इस पर भी एक गीत है फिल्म में। फिल्म में सैफ अली भी अतिथि भूमिका में दिखाई देंगे।
हिंदी फिल्म - बेबी
रिलीज़ -- २३ जनवरी
निर्माता -- भूषण कुमार, किशन कुमार, शीतल भाटिया , केप ऑफ़ गुड्स फिल्म्स , क्राउचिंग टाइगर
लेखक और निर्देशक --- नीरज पाण्डेय
कलाकार -- अक्षय कुमार , अनुपम खेर , डैनी डेन्जोंगपा , तापसी पन्नू , राना दग्गुबती , के के मेनन , सुशांत सिंह , मधुरिमा तुली , मिकाल ज़ुल्फ़िकार और राशिद नाज़
संगीत -- एम एम करीम और मीत ब्रदर्स
गीतकार -- मनोज मुंतशिर
बैक ग्राउंड स्कोर -- संजय चौधरी
गायक - गायिका --- मीत ब्रदर्स अनजान , अपेक्षा दांडेकर ,पापोन राम्या बेहरा।
निर्देशक नीरज पाण्डेय की यह तीसरी हिंदी फिल्म है सबसे पहले उन्होंने सन २००८ में फिल्म "ए वेडनसडे " बनायी और रातों रात दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए। दर्शकों की सराहना के साथ - साथ उन्हें अनेकों अवार्ड मिले। फिर २०१३ में इनकी फिल्म आयी "स्पेशल २६ " . इस फिल्म को भी सभी ने पसंद किया।
अक्षय कुमार और निर्देशक नीरज पाण्डेय की साथ - साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने "स्पेशल २६ " .में काम किया था।
तापसी पन्नू की यह दूसरी हिंदी फिल्म है इससे पहले तापसी ने डेविड धवन की फिल्म "चश्मेबद्दूर " में काम किया था जो की १९८१ में रिलीज़ हुई फिल्म "चश्मेबद्दूर " का रीमेक थी। दिल्ली में जन्मी व पाली बढ़ी तापसी ने मॉडलिंग भी की और कई टी वी व प्रिंट एड में भी काम किया। २०१० में तेलुगु फिल्म "झुम्मनदी नादम् " से अपना अभिनय सफर शुरू किया। इसके बाद इन्होने कई तमिल,तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया।
अनुपम खेर और नीरज पाण्डेय की ट्यूनिंग आपस में बहुत मिलती है. इन दोनों की यह तीसरी फिल्म है।
तेलुगु अभिनेता राना दग्गुबती अनेकों तेलुगु फिल्मों में काम किया है। २०११ में आयी फिल्म दम मारो दम " से हिंदी फिल्मों रखा। इसके बाद ये जवानी है दीवानी , डिपार्टमेण्ट आदि कुछ फिल्मों में काम किया।
इइसइइस स
इस एक्शन और थ्रिलर फिल्म की कहानी इस प्रकार है ---- देश को आतंकवादी शक्तियों से खतरा है और आम आदमी इन खतरों से पूरी तरह अनजान है। जबकि सरकार की जिम्मेदारी है इन आंतकवादी शक्तियों से देश को बचाने की और सरकार की मदद करते हैं वो लोग जो वैसे तो आम ही दीखते हैं लेकिन वो आम जनता की रक्षा करने के लिए वर्दी पहनते हैं .ऐसे ही वर्दी पहने एक ऑफिसर है अजय सिंह राजपूत ( अक्षय कुमार ) जो की भारत की गुप्त काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट का एक ऑफिसर है। जिसे एक टेरेरिस्ट का पीछा करते हुए एक बहुत बड़ी आतंकवादी योजना के बारे में पता चलता है कि एक मास्टर माइंड मौलाना मोहम्मद रहमान (राशिद नाज़ ) देश को अपने इरादों से नुकसान पंहुचाना चाहता है। अजय के साथ उसकी पूरी टीम है जिसमें प्रिया सूर्यवंशी (तापसी पन्नू ) जय सिंह राठौर (राना दग्गुबती) और शुक्ला जी यानि प्रकाश शुक्ला (अनुपम खेर ) अपनी जान जी बाजी लगा देते हैं। मास्टर माइंड की योजना को विफल करने में। दूसरी ओर मौलाना भी अपने लोगों के साथ भारत में तबाही मचाने के लिए तैयार है.
कौन सफल होगा अपने इरादों में मौलाना या अजय सिंह राजपूत ? यह तो २३ जनवरी को पता चलेगा जब फिल्म रिलीज़ होगी ?
वैसे इस फिल्म का इंतज़ार दर्शकों को बहुत है एक तो यह फिल्म नीरज पाण्डेय की है जिनकी फ़िल्में अलग लीक पर बनी होती हैं दूसरी इस फिल्म में बहुत कुछ पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी हाफ़िज़ सईद द्वारा समय समय पर भारत में आतंक फैलाने की बात को दिखाया है और इस फिल्म में जो मौलाना का किरदार है वो हूबहू उसके जैसा ही है।
Wednesday, January 21, 2015
हॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा मोहम्मद अली अपनी फिल्म बी पॉज़ीटिव प्रमोट करने मुंबई आई
आजकल हॉलीवुड कलाकार हिंदी फिल्मों में काम कर रहे हैं। वेंकटेश कुमार जो बी पॉज़ीटिव फिल्म के निर्देशक हैं और सोहेल खोजा जो फिल्म के निर्माता हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा मोहम्मद अली को साईन किया। फिल्म में राज के पुरोहित और निवेदिता बिसवाल भी काम कर रहे हैं। वेंकटेश कुमार पहले भारतीय निर्देशक हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म और अन्य पांच भाषा में फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म बहुत जल्द रिलीज़ होगी। लंदन की रहनेवाली समीरा मोहम्मद अली ने कई हॉलीवुड फिल्म और विज्ञापन में काम किया है।
प्रेम चोपड़, टीना घई, आर्यन वैद, बप्पी लाहिरी हिंदी फिल्म एक बार फिर कहो के महूरत पे आये
बालकृष्ण श्रीवास्तव,फिल्म के निर्माता और राजन ल्यालपुरी,फिल्म के निर्देशक ने गाने की रिकॉर्डिंग से महूरत का प्लान बनाया। रिकॉर्डिंग अँधेरी के एम्पायर स्टूडियो में रखा गया जहाँ प्रेम चोपड़ा,टीना घई,मरिसा वर्मा,आर्यन वैद ,केविन गांधी ,प्रियेश और हरजीत वालिया आये फिल्म के निर्माता निर्देशक को बधाई देने। गीतकार नक़्श ल्यालपुरी भी आये राजन को आशीर्वाद देने के लिए। फिल्म को ए वन सिने क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया जा रहा है जिसकी शूटिंग इस महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। टीना घई ने बप्पी लाहिरी के साथ एक मोहक गीत रिकॉर्ड किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)