Thursday, January 10, 2019

दिल और दिमाग में इतनी दुविधा


जिन फिल्मों को आप विशेष रूप से सिनेमा हॉल न जाकर देखना चाहे आप उन्हें अमेजॉन प्राइम वीडियो ,नेटफ़्लिक्स घर बैठे आराम से देख सकते हैं।  ऐसी ही एक शाम ,मैंने सोचा क्यों न एक अच्छी सी  हिंदी फिल्म  देखा जाये। मेरे साथ कालेज में पढ़ने वाली मेरी बेटी भी थी। कई फिल्मों में से हम दोनों ने हैप्पी फिर भाग जायेगी और मनमर्ज़ियाँ को चुना। 
 फिल्म "हैप्पी फिर भाग जायेगी" को इसलिये चुना क्योंकि पिछली फिल्म "हैप्पी भाग जायेगी " मैंने देखी थी. उस फिल्म को देखते समय मज़ा आया था बोरियत नहीं हुई थी और उसे मैंने सिनेमा हॉल में देखा था। तो लगा शायद यह फिल्म भी अच्छी होगी लेकिन जबर्दस्ती २० मिनट तक हम दोनों ने उस फिल्म को देखा लेकिन इसके आगे हमारी देखने की हिम्मत नहीं हुई। भगवान करें भागी हुई हैप्पी घर ही न आये और अगली फिल्म निर्माता - निर्देशक कभी बना ही पाये। 

 इसके बाद हमने फिल्म "मनमर्ज़ियाँ " देखने के बारें में  सोचा, क्योंकि अभिषेक बच्चन की कोई फिल्म बहुत दिनों से आयी नहीं और इसके अलावा विकी कौशल और तापसी पुन्नू दोनों ही अच्छा काम करते हैं और फिर यह फिल्म अनुराग कश्यप की फिल्म थी , फिल्म में फ़ालतू गालियाँ भी नहीं थी। फिल्म देखनी शुरू की , पंजाबी परिवेश फिल्म का , लेकिन जिस तरह के दृश्य थे फिल्म में , उन्हें देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा था कि यह फिल्म अमृतसर की कहानी दिखा रही हो , ऐसा लग रहा था कि विदेश की कहानी उठा कर अमृतसर में फिट की गयी हो।  बाहर दादा जी और छोटी बहन बैठे हैं और कमरे में हीरो जो कि छत से आया है हीरोइन के साथ अनुराग कश्यप का सो कॉल्ड "फ्यार " में बिजी है।  शादी करना नहीं चाहता हीरो , हीरोइन को  शादी करना है , क्योंकि उसके माँ - बाप नहीं हैं , हीरोइन कोई बेचारी है लेकिन शादी तो एक दिन करनी ही है।  हीरो "फ्यार " तो कर सकता है शादी की जिम्मेदारी निभाने से घबराता है , विदेश से एक लड़का आता है और कई लड़कियों में से उसे वही एक लड़की पसंद आती है सब कुछ जानने के बाद भी उससे शादी करता है।  लड़की अपने प्रेमी को भुला नहीं पाती और शादी के बाद भी उससे बहाने - बहाने से मिलती है. अब नया मोड़ जब एन आर आई लड़के को लड़की के  बारें में मालूम था तब उसने शादी क्यों की और अब तलाक की जल्दी और फिर दूसरी शादी की भी तैयारी ।
  दूसरी तरफ लड़की का  प्रेमी भी लड़की को छोड़ने के लिए तैयार नहीं।  लड़की से शादी करने के लिये कनाडा जाकर टैक्सी चलाने के लिये भी तैयार। दोनों के घर वाले भी तैयार , अब एक नया मोड़ तलाक के सिलसिले में लड़की और उसका एन आर आई पति कोर्ट में मिले। पैदल - पैदल चलते चलते कुछ बातें हुई और अब लड़की फिर अपने पति के साथ यानि जो लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए घर से भाग भी गयी थी , शादी के बाद भी उसके पास जा रही थी , प्रेमी भी बदल गया अब अचानक दिमाग में करंट आया  प्रेमी को छोड़ कर फिर से पति के पास।  कभी इधर - कभी उधर। 
वाह अनुराग कश्यप वाह ,दिल और  दिमाग में इतनी दुविधा , तभी फिल्म सफल नहीं हुई।  ऐसी  फिल्में कभी भी दर्शकों पर कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ती।

मुबु टीवी के मनीष श्रीवास्तव ने अपने चार सीरियल के कलाकारों के साथ अपना जन्मदिन मनाया




मुबु टीवी ने अपने डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव का जन्मदिन मलाड के तुलसी विहार बंगलो में आयोजन किया जहाँ चार सीरियल के सारे कलाकार और क्रू मेंबर ख़ास मेहमान को आमंत्रित किया गया।  हर भारतीय का सपना ये मुबु टीवी की टैग लाइन है। पार्टी में केक काटने के पहले चारो सीरियल के प्रोमो को दिखाया गया। सीरियल के नाम हैं -रिटर्न ऑफ़ स्कूल डेज़ ,अजब सास की गजब बहु ,चोर फुलिश और गुजरात भवन। कोमल कुंदर ,अमित दास ,अपेक्षा देशमुख ,विषमिता डिसूज़ा ,मंजरी मिश्रा ,मयंक शेखर ,हिमानी शिवपुरी, धर्मेश व्यास ,राजेंद्र गुप्ता ,मनु कृष्णा अलग अलग सीरियल के कलाकार हैं। नावेद जाफरी और ब्राईट के योगेश लखानी ख़ास मनीष श्रीवास्तव को बधाई देने आये। 

कहानी -- हिंदी और अँग्रेजी फिल्म -- द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

कहानी -- हिंदी और अँग्रेजी फिल्म -- द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 
रिलीज़ --  ११ जनवरी 
बैनर -- रूद्र प्रोडक्शंस , बोहरा ब्रदर्स , पैन इंडिया लिमिटेड  
निर्माता -- सुनील बोहरा , धवल गाडा 
निर्देशक -- विजय रत्नाकर गुट्टे 
लेखक --  विजय रत्नाकर गुट्टे , मयंक तिवारी, कार्ल दुने, आदित्य सिन्हा   
संजय बारू की किताब "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर " पर आधारित  
कलाकार -- अनुपम खेर, अक्षय खन्ना,  सुज़ैन बेर्नेट, आहना कुमार   
संगीत -- सुदीप रॉय और साधु तिवारी 

चर्चित फिल्म "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर"  निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की पहली निर्देशित फिल्म है।  इस फिल्म से पहले उन्होंने इमोशनल अत्याचार और बदमाशियाँ आदि फिल्मों का निर्माण किया है।  अभिनेता अनुपम खेर ने अब तक हिंदी , अंग्रेजी , तमिल , मलयालम, पंजाबी आदि भाषाओं की अनेकों फिल्मों और टी वी शो में अभिनय किया है। १९९७ में फिल्म "हिमालय पुत्र " से अपना फ़िल्मी सफर शुरू करने वाले अक्षय खन्ना अनेकों फिल्मों में  अभिनय कर चुके हैं । उनकी पिछली फ़िल्में थी ढिशूम, मॉम और इत्तेफ़ाक़। फ्रेंच , इंग्लिश , जर्मन, स्पैनिश , हिंदी, मराठी और बंगाली भाषाओं को बोलने वाली  जर्मन अभिनेत्री सुज़ैन बेर्नेट ने अनेकों फिल्मों और टी वी धारावाहिकों में अभिनय किया है. "लिपस्टिक अण्डर मॉय बुर्का " जैसी चर्चित फिल्म में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री आहना कुमार ने अनेकों ऐड फिल्मों, शार्ट फिल्मों , फीचर फिल्मों , वेब सीरीज़ और टी वी धारावाहिकों में अभिनय किया है। अभिनेता अर्जुन माथुर ने अपना कॅरियर शुरू किया "क्यों हो गया न " "मंगल पाण्डेय :द राइजिंग" "रँग दे बसन्ती " "बँटी और बबली " आदि आदि फिल्मों में सहायक के रूप में।  इन्होंने 
पॉजिटिव , लक बॉय चांस, बारह आना, माय नेम इज खान,आई एम आदि फिल्मों के अलावा कई ऐड फिल्मों में भी काम किया है।  

"द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" फिल्म की कहानी घूमती है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इर्द गिर्द। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( अनुपम खेर ) के  कार्यकाल में देश को  क्या - क्या उपलब्धियाँ  हासिल हुई और देश में क्या - क्या घोटाले हुए। उनके बारें में यह भी कहा गया कि, प्रधानमंत्री होते हुए उन्होंने कई गलतियां की । हालाँकि वो देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर थे लेकिन उनका देश और राजनीति पर कोई नियंत्रण नहीं था वो तो बस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( सुज़ैन बेर्नेट ) के हाथों की कठपुतली बन कर ही  रह गये थे।  उनके  दामन पर आरोप भी लगे लेकिन वो हमेशा चुप ही रहे। 

क्यों पीएमओ का देश पर कोई नियंत्रण नहीं था ?  पीएम की छवि क्यों खराब हुई है ? मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कैसे रिश्ते थे ? 2009 के लोकसभा चुनाव में काँगेस की जीत का श्रेय मनमोहन सिंह को क्यों नहीं मिला ? यही सब इस फिल्म में दिखाया गया है। 

Tuesday, January 8, 2019

फिल्म ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइट बोर्ड का ट्रेलर लांच




निर्माता नूपुर श्रीवास्तव ,गिरीश तिवारी और आशुतोष सिंह रतन अपनी पहली फिल्म ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड के ट्रेलर लांच के लिए फिल्म के कलाकार और मेहमानों को अँधेरी के द व्यू सिनेमा में आमंत्रित किया। फिल्म का निर्माण किया है माइलस्टोन क्रिएशन्स और रतन श्री एंटरटेनमेंट ने। फिल्म के कलाकार रघुबीर यादव ,अशोक समर्थ ,धर्मेंद्र सिंह ,अलिस्मीता गोस्वामी और मनु कृष्णा आये ट्रेलर लांच करने। ब्राईट के योगेश लखानी ने फिल्म के ट्रेलर की काफ़ी तारीफ़ की। एकता जैन ने इवेंट में एंकरिंग की। ट्रिनिटी फिल्म्स के निलय पाण्डे इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। 

सिंबा क्राफ्ट बेवरेजेज ने सिंबा फिल्म को दिया टाइटल का लाइसेंस


सिंबा जो कि भारत की सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय पदार्थ है जिसका प्रोडक्शन सोना
 बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत होता हैउन्होंने यह टाइटल रोहित शेट्टी पिक्चर्स एलएलपी को फिल्म सिंबा के रूप में दिया हैइस फिल्म मेंरणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य 
भूमिका में है और यह फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज हुई है.

रोहित शेट्टी पिक्चर्स एलएलपी की तरफ से 
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा- 'हम प्रभतेज जी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैंजिन्होंने अपना ट्रेडमार्क सिंबा हमारी फिल्म सिंबा के लिए लाइसेंस के रूप में दिया है.'

रोहित सिंबा क्राफ्ट बेवरेजेज के फाउंडर और सीईओ प्रभतेज सिंह भाटिया ने कहा -' हम रोहित शेट्टी पिक्चर्स एलएलपी को अपनेब्रांड सिंबा का नाम प्रयोग में लाने के लिए लाइसेंस देते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैंहमारे पेय पदार्थ का ब्रांड सिंबा भारतका सबसे चहेता क्राफ्ट पेय पदार्थ हैऔर हम रोहित शेट्टी की कार्यकुशलता की पूरी तरह से सराहना करते हैं.'
सिंबा , घर में बनाया जाने वाला और परिवार के द्वारा चलाया जा रहा ब्रांड है जिसकी स्थापना 2016 में 'सिंबाब्रिवरीके नाम से भारत में की गयीमात्र 3 साल के अंदर यह ब्रांड दिल्लीएनसीआरबेंगलुरुगोवा और मुंबई जैसे पॉपुलर शहरों तक पहुंच चुका हैदूसरी बियर कंपनीज से हटकर यह कंपनी खुद के पेय पदार्थ छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके में स्थित निर्माण शाला में बनाते हैंयहकंपनी एक साथ थोक के भाव में पेय पदार्थ का निर्माण नहीं करती बल्कि छोटे-छोटे बैच में इन पदार्थों का निर्माण किया जाता है जिससे कि अच्छे और बढ़िया तरीके से रेसिपी पर ध्यान दिया जा सकेइस वजह से एक और फायदा होता है कि बिना किसी जल्दबाजी या विवशता केक्वालिटी और अच्छे स्वाद पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जाए और बढ़िया प्रोडक्ट ग्राहकों तक  पहुंचे.

किताब नो बॉल 2 करोड़ का पोस्टर लॉन्च


करीब 20/22 साल तक फ़िल्म पीआर में परचम लहरा कर लेखक बने हरीश शर्मा की दूसरी किताब "नो बॉल 2 करोड़" के पोस्टर का विमोचन इंदिरागांधी नेशनल सेंटर फॉर दी आर्ट्स में चले तीन दिवसीय डीएवी यूनाइटेड समारोह में विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा किया गया । 

जिनमें गायक मलकीत सिंह,क्रिकेटर चेतन शर्मा,खेल टीवी पत्रकार विक्रांत गुप्ता, दबंग फ़िल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप, अभिनेत्री मीता वशिष्ठ और गायक डीजे सुमित शामिल थे।

किताब का पोस्टर देखते ही भरतीय टीम के प्रसिद्ध गेंदबाज रहे चेतन शर्मा ने पूछा यह किताब तो लगता है पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर है ? जवाब में लेखक हरीश शर्मा ने बताया "नो बॉल 2 करोड़" मो. आमिर पर तो नही है लेकिन कहानी उसी की याद दिलायेगी।

पिछले 20 सालों से गायक मलकीत सिंह की तमाम संगीत एलबम के प्रचारक रहे हरीश शर्मा के लिये उन्होंने कहा हरीश शर्मा शानदार पीआर रहे है वैसे ही शानदार राइटर भी बनेंगे ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।

हरीश शर्मा के मुताबिक हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली इस किताब का हिन्दी संस्करण 6 जनवरी को लखनऊ में स्पोर्ट्स कालेज के पूर्व छात्र समारोह में एवं अंग्रेजी भाषा में 26 जनवरी को दिल्ली में एक भव्य समारोह में किया जायेगा।

किताब की कहानी के विषय में हरीश शर्मा ने बताया कि  सिद्धार्थ हुसैन नामक एक 18 वर्षीय होनहार गेंदबाज की कहानी है जिसे अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही दो नो बॉल फेंकने के लिये मजबूर किया जाता है। दो नो बॉल के लिये उसे 2 करोड़ रुपये मिलते है। लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में शामिल टीम के कप्तान और दोनों तेज गेंदबाज पकड़े जाते है।

सिद्ध को सजा के तौर पर 12 महीने समुद्र किनारे एक ऐसे टापू पर काटने है जहाँ वो सिर्फ अकेला है । 12 महीने बाद क्या वो मुल्क की टीम में खेल पाता है ? टापू पर 12 महीने वो कैसे काटता है ? 

किताब में पैसा प्यार सैक्स रोमांच और खेल के इर्द गिर्द कहानी बुनी गई है। उम्मीद है पाठकों को किताब पसंद आयेगी पिछले साल हरीश शर्मा की पहली किताब "मुझे अफसोस नही" - "कसाब" प्रकाशित हुई थी जिसे पाठकों ने बहुत पसंद किया था.

Friday, January 4, 2019

परफेक्ट मिस २०१८ का आयोजन




गुरु भाई ,डॉक्टर ख़ुशी गुरुभाई और डॉक्टर गीत ठक्कर ने परफेक्ट मिस २०१८ का आयोजन किया जिसमें पूरे इंडिया से १४ गर्ल्स ने रैंप पर  क्राउन जीतने के लिए वॉक  किया। प्रीतिका राव जो परफेक्ट मिस २०१८ की ब्रांड एम्बेसडर हैं , इन्होने इवेंट में आकर विनर को क्राउन पहनाया। यह  ऐसा पहला पेजेंट में जहाँ हर शेप ,साइज़ और हाइट की लड़कियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया गया। चंडीगढ़ की मिस गुलिया ने परफेक्ट मिस का ख़िताब जीता।मुंबई की दिव्या दिचोलकर फर्स्ट रनर अप रही और उड़न की श्वेता पाटिल और मेघालय की रोमा छेत्री सेकंड रनर अप रही।परफेक्ट मिस और मिस्टर टीन की ब्रैंड एम्बेसडर रौशनी वालिया ने भी इवेंट में शिरकत की। जसलीन मथारू ,कामिनी खन्ना , रेखा ख़ान,चैतन्य पादुकोण ,अमित त्यागी ,आर जे दिव्या सोलगामा और रंगीली रूचि ,सतीश सोनी ,दिनेश सोई ,तेजश्वनी कोल्हापुरे ,प्रिया बनर्जी ,रोहित पुरोहित ,शीना बजाज ,शेफाली ज़रीवाला और कई लोगों को तीसरे परफेक्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वीटी वालिया ,आरती नागपाल और विधायक भारती लवेकर इवेंट में ख़ास मेहमान थे। 



 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...