Friday, May 4, 2018

संदीप मारवाह को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित

प्रसिद्ध फिल्म व टेलीविजन व्यक्तित्व संदीप मारवाह  को ५ विश्व रिकॉर्ड के साथसिनेमा में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए मुंबई में चित्रकूट ग्राउंड्स पर सबसे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया।
विश्व में सबसे तेज़ी से बढ़ रही नोएडा फिल्मसिटी के संदीप मारवा संस्थापक रहे हैं। यह १०० एकड़ का परिसर है, जिसमें ७५  एकड़ का आउटडोर, २५ एकड़ का इनडोर१६ स्टूडियो३५० चैनल्स १६२ देशों से २४ × प्रसारित किए जा रहे हैं१७००० मीडिया कर्मी फिल्मसिटी में काम कर रहे हैं और इसका प्रभाव यह है कि फिल्मसिटी में डेढ़ लाख लोग अपनी रोटी कमा रहे हैं।
उत्तर भारत के संदीप मारवाह  पहले प्रोफेशनली मारवाह  स्टूडियो के संस्थापक है और ५० से अधिक चैनलों के लिए ४५०० से अधिक टेलीविजन प्रोगाम, १५० फिचर फिल्में, ५००० ट्रेनिंग फिल्में और १९९१ से भारत में अधिकांश चैनलों के लिए कार्यक्रम बना रहे हैं।
एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न के संदीप मारवाह  संस्थापक डायरेक्टर है और यह देश का पहला प्राइवेट फिल्म स्कूल हैं और १९९३ से १२० देशों के १२००० मिडिया कर्मी को प्रशिक्षित किया है। अब एएएफटी दुनिया के पहले १० सर्वश्रेष्ठ फिल्म स्कूलों में से एक है।
विश्व में सबसे ज्यादा शॉर्ट फिल्मों के निर्माता संदीप मारवाह  हैं। उन्हें दस हजार से ज्यादा फिल्मों से १०० देशों में से २३०० शॉर्ट फिल्म्स शूट करने का मौका मिला। अधिकांश फिल्में सामाजिक मुद्दे, डाक्यूमेंट्ररीज और थीम-बेस फिक्शन पर आधारित थी।
संदीप मारवाह  ने एंटरटेन्टमेंट इंडस्ट्री के १० सर्वश्रेष्ठ फेस्टिवल डिजाइन किए है, जैसे ग्लोबल फिल्म फेस्टिवलग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज्मग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवलग्लोबल फैशन वीकएएएफटी फेस्टिवल ऑफ शॉर्ट डिजिटल फिल्म्स। उन्होंने फिल्म टूरिज्म को शब्दकोष में दिया है और अब तक नोएडा फिल्मसिटी में २ मिलियन लोगों को आकर्षित किया।
मारवाह  स्टूडियो के अध्यक्ष संदीप मारवाह 

ने कहा  कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के बाद मुझ में नई ऊर्जा जागृत हुई है और भारतीय सिनेमा के पिता के नाम का पुरस्कार मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
अंतर्राष्ट्रीय चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अध्यक्ष संदीप मारवा को अधिकांश फिल्ममेकर्स, टेलीविजन और मीडियों के लोगों ने बढाई दी।

कहानी -- हिंदी फिल्म -- १०२ नॉट ऑउट

हिंदी फिल्म -- १०२ नॉट ऑउट  

रिलीज़ ---  मई
बैनर --- एस पी  फिल्म्स इंडिया और ट्रीटॉप एंटरटेनमेन्ट
निर्माता --  ट्रीटॉप एंटरटेनमेन्टबेंचमार्क पिक्चर्स और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेन्ट फिल्म्स इंडिया
निर्देशक -- उमेश शुक्ला
लेखिक --- सौम्या  जोशी
कलाकार --- अमिताभ बच्चनऋषि पूर,जिमित त्रिवेदी
संगीत -- सलीम सुलेमान
बैक ग्रॉउंड स्कोर -- जॉर्ज जोसेफ
आवाज़ -- अमिताभ बच्चनअरमान मलि,अरिजीत सिंहसोनू निगमजावे अली


सौम्या जोशी के लोकप्रिय गुजराती नाटक "१०२ नॉट ऑउट " पर आधारित है फिल्म "१०२ नॉट ऑउट"  अभिनेता , लेखक और निर्देशक उमे शुक्ला ने ढूँढ़ते रह जाओगे , ओह माय गॉडऑल इज वेल आदि फिल्मों को निर्देशित किया है. उमेश ने लोकप्रिय टी वी धारावाहिक "जुबान संभाल के " के साथ - साथ  यार गद्दारखिलाडियों का खिलाड़ीडोली सजा के रखनाकिसकी किसकी किस्मत के साथ अनेकों  गुजराती नाटकों में भी अभिनय किया है. अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर पूरे २६ साल बाद एक दूसरे के सा इस फिल्म में दिखाई देंगे।   इस फिल्म से पहले दोनों ने कभी कभीनसीब , अजूबा , अमर  अकबर एंथोनी और कुली आदि अनेकों में काम किया है.  अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर दोनों ही फिल्मों में सक्रिय हैं और अपने अभिनय से र्शकों को प्रभावित कर रहे हैं. थियेटरफिल्म और टी वी अभिनेता जिमित त्रिवेदी ने २००७ में आयी फिल्म "भूल भुलैया "  से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की और गुजराती फिल्मों में २०१५ में "गुज्जु भाई " से।

एक पिता और पुत्र के प्यार   रिश्ते की कहानी है फिल्म "102 नॉ ऑउट " की. फिल्म की कहानी है दत्तात्रय वखारिया ( अमिताभ बच्चन ) की , जो कि  १०२ वर्ष के हैं और वो चाहते हैं कि  सबसे बड़ी उम्र के व्यक्ति का रिकॉर्ड वो ही बनायें. लेकिन उनकी एक समस्या है और वो है उनका ७५ वर्षीय बेटा बाबूलाल वखारिया ( ऋषि कपू ), जो हमेशा दुखी रहता है और उसका व्यवहार भी बहुत ही अजीब है दत्तात्रय वखारिया की कोशिश हैं कि उनका बेटा भी उनकी तरह खुशमिज़ाज बनें और मस्त होकर अपनी जिंदगी जीये। इसके लिये वो दिन रात नये - नये तरीके खोजते रहते हैं 


क्या  दत्तात्रय वखारिया अपना रिकॉर्ड बना पाते हैं ? क्या वो  अपने बेटे को खुश  मस्त मौला इंसान बना पाते हैं ? यही इस फिल् में दिखाया गया है।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...