Saturday, July 22, 2017

हिंदी फिल्‍म ‘यही सच है’ का भव्‍य मुहूर्त संपन्‍न


मुंबई के अंधेरी स्थित एंपायर डबिंग स्‍टूडियो में आज जय – अजय फिल्‍म्‍स के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्‍म ‘यही सच है’ का भव्‍य मुहूर्त संपन्‍न हो गया। मुहूर्त के दौरान फिल्‍म से जुड़े लोगों के अलावा भी कई अन्‍य जानीमानी हस्‍ती भी मौजूद रहे हैं। सबों ने इस फिल्‍म की सफलता की कामना की। बता दें कि लव – कॉमेडी जोनर की फिल्‍म ‘यही सच है’ को पी. के. गुप्‍ता लेकर आरहे हैं। फिल्‍म की कहानी अमन श्रीवास्‍तव ने लिखी है और इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर भी खुद अमन श्रीवास्‍तव ही हैं। वहीं, फिल्‍म के बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्‍टर अमन श्रीवास्‍तव ने कहा कि यह फिल्‍म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। जहां कॉमेडी लोगों को हंसायेगी, वहीं एक फ्रेश लव स्‍टोरी से दर्शक खुद को फिल्‍म से कनेक्‍ट कर पायेंगे।उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म में कुलदीप यादव, हीर सिंह, श्‍वेता नागवंशी, प्रशांत, आनंद राजवंश और मयूरी शेट्टी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी। डीओपी अभिषेक सिंह और कोरियोग्राफी अंजनी सिंह है । फिल्‍म में संगीत दिया है उमेश मिश्रा और इस फिल्‍म के गाने डॉ रीना मेहता व शाहिद माल्‍या ने गाये हैं।

Thursday, July 20, 2017

सिंगर रिमेश राजा ने अपना गाना धोका लॉंच

पिछले १५ साल से कोलकाता के रहने - वाले रिमेश राजा पूरी दुनिया में शो करते आ रहे हैं। इनको पहचान मिली २००६ में जब इन्हे जाने - माने सिंगर कम्पोज़र हिमेश रेशमिया के डुप्लीकेट के रूप में मीडिया ने रिमेश राजा को रिमेश रेशमिया कहकर धूम मचाया। रिमेश राजा ने अपने पहले  एलबम  धोका में गणेश आचार्य और मदालसा शर्मा के साथ वीडियो शूट किया। जिसका संगीत दिया राजीब मोना ने ,गीत लिखे श्याम राज ने । रिमेश राजा ने मीडिया को बताया की वो गणेश मास्टर जी के पीछे २००५ से पड़े हैं । उन्होंने कहा था सही समय आने पर मैं तुम्हारे लिए वीडियो करूँगा और मेरा सौभाग्य देखिये कि  वो मेरे साथ वीडियो में डांस और अभिनय कर रहे हैं . ये गीत ज़ी म्यूजिक कंपनी ने लांच किया है। वीडियो को लांच करने मदालसा शर्मा और गणेश आचार्य आये जहाँ रिमेश राजा ने मीडिया सामने लाइव परफॉर्म किया। रिमेश ने गणेश मास्टर जी ,हिमेश रेशमिया और मीडिया का धन्यवाद किया।

हिंदी फिल्म --- मुन्ना माइकल

हिंदी फिल्म  --- मुन्ना माइकल 
रिलीज़ --- २१ जुलाई 
बैनर --  इरोज इंटरनेशनल नेक्स्ट जेन फ़िल्म्स।
निर्माता -- विकी राजानी 
निर्देशक --- साबिर खान 
लेखक --- अमाल किंग 
कलाकार --  टाइगर श्रॉफ़, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निधि अग्रवाल। 
संगीत --- मीत ब्रदर्स, तनिष्क बागची, प्रणय, विशाल मिश्रा, जावेद - मोहसिन।
बैक ग्राउण्ड संगीत --- संदीप शिरोडकर।      

निर्देशक साबिर  खान और टाइगर श्रॉफ़ दोनों की यह तीसरी फिल्म है। टाइगर श्रॉफ़ की पहली फिल्म "हीरोपंती " ( २०१४ ) भी शब्बीर ने ही बनाई थी, फिर इसके बाद आयी २०१६  में बाग़ी और अब यह "मुन्ना माइकल " आ रही है।  निर्देशक और स्क्रीन राइटर साबिर खान  की पहली निर्देशित फिल्म थी  २००९ में आयी अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म "कमबख़्त इश्क़ ". फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।  अभिनेत्री निधि अग्रवाल की यह पहली ही फिल्म है।  बंगलौर की रहने वाली निधि मॉडल और डांसर भी हैं।

फिल्म "मुन्ना माइकल" की कहानी घूमती है झोपड़ पट्टी में रहने वाले एक नवयुवक मुन्ना की जो कि विश्व प्रसिद्ध डांसर माइकल जैक्सन  का बहुत बड़ा प्रशंसक है.  माइकल ( रोनित रॉय )  फ़िल्मी दुनियाँ में सफल डांसर बनना चाहता था  लेकिन उसे इसमें सफलता हासिल नहीं होती। माइकल को  कचरे में एक छोटा बच्चा मिलता है जिसे वो अपने बच्चे की तरह पालता है और उसका नाम मुन्ना रखता है।  माइकल खुद तो अच्छा डांसर नहीं बन सका लेकिन वो चाहता है कि मुन्ना बड़ा होकर डांस की दुनियाँ में अपना नाम रोशन करे। इसके लिए वो मुन्ना को बचपन से ही डांस सिखाना शुरू करता है और मुन्ना भी उसके दिखाये रास्ते पर चलकर  माइकल जैक्सन की तरह डांस करता है।  बड़े होने पर मुन्ना (टाइगर श्रॉफ़ ) गलियों में  डांस करके अपना गुज़ारा करता है लेकिन उसकी इच्छा है कि वो भी डांस की दुनियाँ में अपना नाम और शोहरत कमाये। डॉली ( निधि अग्रवाल ) भी "डांस वर्ल्ड" में हिस्सा लेती है और चाहती है कि वो ही इसे जीते। महिंदर फ़ौजी ( नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी) एक गैंगस्टर है और उसकी इच्छा है कि वो भी डांस सीखे इसके लिये वो मुन्ना को अपना डांस टीचर रखता है। दूसरी तरफ ऐसे ही एक दिन मुन्ना के डांस को देखकर देव नाम का एक व्यक्ति मुन्ना को  डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहता है मुन्ना भी देव की बात मान लेता है और  डांस प्रतियोगिता में मुन्ना हिस्सा लेता है और आगे बढ़ता भी जाता है लेकिन बाद में किसी दुर्घटना की वजह से मुन्ना प्रतियोगिता से बाहर हो जाता है। 

क्यों मुन्ना डांस प्रतियोगिता से बाहर हो जाता है जबकि बचपन से वो चाहता था कि वो डांस की दुनियाँ में अपना नाम रोशन करे ? क्या हादसा हो जाता है मुन्ना के साथ ? जानने के लिए देखिये फिल्म "मुन्ना माइकल "

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' का फर्स्ट लुक

अब अजय को अब आप एक ऐतिहासिक फिल्म में देखेंगे। अजय ने ट्विटर अपनी आगामी फिल्म तानाजी अनसंग वरियर की जानकारी दी है। इस फिल्म में अजयसूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे।
बता दें कि तानाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 
साथ थे। अजय के फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है क्योंकि पहली बार अजय इस फिल्म के जरिए एक अलग अवतार में नजर आयेंगे। अजय ने कल रात ही इस फिल्म के पहले पोस्टर को साझा किया और इससे पहले अजय ने ट्वीट के जरिये  यह जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट पर वह लम्बे समय से काम कर रहे थे और सभी के साथ शेयर करने के लिए वह काफी उत्साहित है। 

Wednesday, July 19, 2017

अमिताभ बच्चन ने फोटोग्राफर परेश मेहता के स्टूडियो का किया उद्घाटन


प्रसिद्ध फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर परेश मेहता के स्टूडियो का सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने   
उद्घाटन किया. इस मौके पर बिग बी की लाइफ से जुड़े स्पेशल फोटोग्राफ्स और वीडियो उनके फैंस को परेश की फोटो-वीडियो टीम ने दिये। फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर परेश मेहता पिछले 36 साल से फोटो-वीडियो फील्ड में है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में नया स्टूडियो खोला है जिसका बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिग बी ने परेश मेहता की मेहनत को एक वीडियो केमाध्यम से सराहा और परेश  उनकी फैमेली की मौजूदगी में सादगी से स्टूडियो को इनॉग्रेट किया। साथ ही बिग बी का परेश ने एक शॉल देकर सम्मान किया।

सनी और बॉबी देओल का डांस... दलेर का गाना... मचायेगा धूम

सनी देओल भले ही डांस के मामले में कमजोर हैंलेकिन उनका डांस उनके फैंस देखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि उनकी आगामी फिल्म 'पोस्टर बॉयज़में दलेर मेहंदी का एक हिट गाना जोड़ा जा रहा है।  
यह गाना नया नहीं बल्कि 18 वर्ष पुराना है।1999 में सनी देओल की एक्शन पैक्ड ड्रामा फिल्म 'अर्जुन पंडितप्रदर्शित हुई थी। इसका हिट गाना 'कुड़ियां शहरको फिर से पेश किया जा रहा है। यूं भी इन दिनों बॉलीवुड में पुराने हिट गानों को नये अंदाज में पेश करने का चलन है।
 इस गाने पर सनीबॉबी और श्रेयस तलपदे थिरकते नजर आएंगे और उनका साथ देंगी एली अवराम। इस गाने को तनिष्का बागची ने रिक्रिएट किया है और नेहा कक्कड़ तथा दलेर मेहंदी ने इसे गाया है।  
पोस्टर बॉयज़ 2014 में प्रदर्शित मराठी फिल्म का हिंदी रिमेक है। यह फिल्म सितंबर में प्रदर्शित होगी।    

Friday, July 14, 2017

हिंदी फिल्म --- जग्गा जासूस

हिंदी फिल्म --- जग्गा जासूस 
रिलीज़ -- १४ जुलाई 
बैनर -- डिज़्नी इंडिया, पिक्चर शुरू एंटरटेनमेन्ट और इशाना मूवीज। 
निर्माता  --- सिद्धार्थ रॉय कपूर, अनुराग बसु और रणबीर कपूर। 
लेखक और निर्देशक --- अनुराग बसु।  
कलाकार --- रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ़,सयानी गुप्ता, सौरभ शुक्ला, अदा शर्मा।  
संगीत --- प्रीतम। 
गीतकार -- अमिताभ भट्टाचार्य और नीलेश मिसरा।  
गायक और गायिका --- अरिजीत सिंह , निख़िता गाँधी , मोहन कानन और अमित मिश्रा।

 सन २०१२ में निर्देशक अनुराग बसु ने फिल्म बनाई थी "बर्फी ". रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा था ।  फिल्म "बर्फी " को बहुत सारे अवार्ड भी मिले। "बर्फी " की सफ़लता  को देखते हुए निर्देशक अनुराग बसु और रणबीर  दोनों ने फिर से फिल्म बनाने का निश्चय किया और शुरू की फिल्म "जग्गा जासूस" अब वही फिल्म "जग्गा जासूस " रिलीज़ के लिए तैयार है। हालाँकि फिल्म बनने में देरी हो गयी क्योंकि रणबीर और कैटरीना का ब्रेक अप हो गया था.  

फिल्म "जग्गा जासूस " की कहानी  पिता और पुत्र के रिश्ते के चारो ओर घूमती है।  जग्गा ( रणबीर कपूर )  छोटे से शहर का  रहने वाला बहुत ही शर्मीले स्वाभाव का लड़का  है. लेकिन उसे बचपन से ही इस बात को जानने की उत्सुकता थी  कि उसके पिता ( ससवता चटर्जी )  की मृत्यु किस तरह से हुई. जब जग्गा बोर्डिंग स्कूल  में पढ़ाई करता था तब उसके पिता हर साल उसके जन्मदिन पर वीएचएस टेप भेजते थे।  उसके पास बाबूजी की  कुछ वही यादें बची हैं. जग्गा को अपने बाबूजी से जासूसी करने का शौक़ भी विरासत में मिला था इसी के चलते वो अपने पिता की मृत्यु का रहस्य जानने की कोशिश करता है।  जग्गा की जासूसी में मदद करती है श्रुति (कैटरीना कैफ) जो कि पेशे से एक पत्रकार है। जब जग्गा पिता की हत्या का रहस्य जानने की कोशिश करता है तो पिता द्वारा भेजे गये वही वी एचएस टेप उसके काम आते हैं। 

क्या जग्गा अपने बाबूजी की हत्या का रहस्य ढूंढ लेता है ? कौन है उसके पिता का हत्यारा ?

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...