Thursday, December 22, 2016

रईस वर्सेज़ क़ाबिल

रईस और क़ाबिल दोनों ही फ़िल्में २५ जनवरी को एक साथ रिलीज़ हो रही हैं। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज़ होने की वजह से जहाँ दोनों फिल्मों के बीच एक प्रतियोगिता भी है और तनाव भी है अब इन दोनों के बीच एक नई बात को लेकर चर्चा हो रही है वो यह कि दोनों ही फिल्मों में आयटम नंबर हैं और दोनों ही फिल्मों ये आयटम नंबर पुराने गीतों पर हैं क़ाबिल में सारा जमाना हसीनों का दीवाना में उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं वहीं रईस में  ज़ीनत अमान के लोकप्रिय गीत लैला मैं लैला में सनी लियोनी थिरकती हुई दिखाई देंगी। अब देखना यह है कि दर्शकों को कौन 

ओ के जानू है तमिल फिल्म ओके कंमनी की रिमेक --

 श्रद्धा कपूर  और आदित्य रॉय कपूर  की फिल्म  ओके जानू  २०१५   में आयी मणिरत्नम की फिल्म कंमनी की रिमेक फिल्म है।  ओके जानू के निर्देशक हैं शाद अली यह वहीँ शाद अली हैं जिन्होंने २००० में भी मणिरत्नम की ही फिल्म अलाइ पायुथे  रिमेक फिल्म साथिया बनाई थी। साथिया फिल्म तो हिट रही थी अब देखना  यह है कि क्या आशिक़ी - २ की जोड़ी श्रद्धा और आदित्य की यह फिल्म क्या रंग लाती है।     

Wednesday, December 21, 2016

कहाँ गये यो यो हनी सिंह


एक समय था जब हर दूसरी फिल्म के गीतों में हनी सिंह की आवाज़ सुनाई देती थी लेकिन अब उनकी जगह बादशाह की आवाज़ सुनाई देती है क्या हुआ हनी सिंह को , बीच में सुनने में आया था कि हनी सिंह का स्वास्थ्य कुछ ख़राब हो गया था और इसके चलते वो आराम  कर  रहे थे और अब यह भी सुनने में आ रहा है कि जल्दी ही अपने चाहने वालों के बीच होंगे।  बहुत हुआ लंबा इंतज़ार अब आ जाओ हनी सिंह आपके रैप गीतों का इंतज़ार कर रहे हैं श्रोता। 

Tuesday, December 20, 2016

स्टार डस्ट का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला सैयमी खेर को


Displaying Saiyami Kher.jpgराकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म #मिर्जया  सफर की शुरुआत #सैयमीखेर को स्टार डस्ट का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला।  

 

Friday, December 16, 2016

पापा महेश भट्ट की फिल्म में बेटी आलिया भट्ट


आखिरकार आलिया भट्ट अपने पापा महेश भट्ट की फिल्म "आशिक़ी - ३"   में काम कर रही हैं। आशिक़ी - २ आपार सफलता के  बाद अब आ रही  है है आशिकी ३ , निर्माता महेश भट्ट और भूषण की इस फिल्म में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में होंगे। इस  रोमांटिक फिल्म का निर्देशन करेगें आशिक़ी -२  के निर्देशक मोहित सूरी यानि निर्माता निर्देशक वही केवल स्टार कास्ट बदल गयी। आशिक़ी -२ का गीत - संगीत तो बहुत लोकप्रिय हुआ था अब देखना यह कि इस फिल्म का संगीत श्रोताओं को पसन्द आयेगा की नहीं।

Thursday, December 15, 2016

हिंदी फिल्म -- वजह तुम हो

हिंदी फिल्म  -- वजह तुम हो 
रिलीज़ -- १६ दिसम्बर 
बैनर  --- टी सीरीज़ 
निर्माता --- भूषण कुमार , कृष्ण कुमार। 
स्क्रीन प्ले और  निर्देशन --- विशाल पंडया। 
कहानी --- समीर अरोरा। 
कलाकार --- शरमन जोशी , गुरमीत चौधरी , सना ख़ान , रजनीश दुग्गल और शर्लिन चोपड़ा। 
संगीत --- अभिजीत वघानि मीत ब्रदर्स और मिथुन। 
गीतकार -- राजेंद्र कृष्ण , कुमार और मनोज मुन्तशिर। 
गायक और गायिका -- मिथुन , तुलसी कुमार , अल्तमश फ़रीदी ,अरिजीत सिंह , न्यूमन पिंटो , अरमान मलिक , नेहा कक्कड़ और मीत ब्रदर्स। 

पहले यह फिल्म २ दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिर नोटबंदी  वजह से रिलीज़ तारीख आगे बढ़ा कर १६ दिसंबर गयी. 
निर्देशक विशाल पंडया की यह तीसरी फिल्म है इससे पहले विशाल ने हेट स्टोरी २ और हेट स्टोरी ३ बनाई है. यह दोनों ही हेट स्टोरी सीरीज की फ़िल्में हैं। 
बिग बॉस फेम सना ख़ान की सलमान ख़ान की फिल्म "जय हो " में  छोटी सी भूमिका थी जबकि  इस फिल्म "वजह तुम हो " में वो मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अपने अभिनय की शुरुआत की धारावाहिक "रामायण " में राम बनकर , इसके बाद उन्होंने कई सारे रीयल्टी शो किये साथ ही गीत  - हुई सबसे पराई , पुनर विवाह , बन्दिनी , छोटी बहू और दिया बाती में भी काम किया। फिल्मों की बात करें तो इस फिल्म से पहले गुरमीत ने मिस्टर एक्स और खामोशियाँ नामक दो फिल्मों में काम किया है। 

अभिनेता और मॉडल रजनीश दुग्गल ने २००३ में ग्रेसिम मिस्टर इंडिया का टाइटल जीता और फिर २००८ में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म "१९२० " से अभिनय की शुरुआत की और इसके बाद अनेकों फिल्मो में काम किया जिनमें फ़िर , डेंजरस इश्क़ , एक पहेली लीला ,लाल रंग , डायरेक्ट इश्क़ और बेईमान लव प्रमुख हैं। 

शरमन जोशी ने वैसे तो बहुत सारी फिल्मों में काम किया है लेकिन इस फिल्म के निर्देशक विशाल के साथ  शरमन  फिल्म "हेट स्टोरी - ३"  में भी काम कर चुके हैं।   शर्लिन चोपड़ा और ज़रीन खान भी इस फिल्म में विशेष भूमिका में हैं। 


 फिल्म "वजह तुम हो " की कहानी टेलोविज़न में हो रहे हत्या के सीधे प्रसारण के चारों ओर घूमती है।  इस इरॉटिक ,रोमांटिक ,क्राइम थ्रिलर फिल्म में हत्या , रहस्य और तबाही की कहानी है।  रनवीर बजाज ( गुरमीत चौधरी)  एक वकील है जबकि सिया ( सना खान )  लीगल हेड है, दोनों ही अपने - अपने काम में सफल हैं।  एक साथ काम करते हुए दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। राहुल यानि रजनीश दुग्गल टेलीविजन नेटवर्क का मालिक है और सिया राहुल की क़ानूनी सलाहकार है दोनों की आपस में अच्छी दोस्ती हो जाती है और दोनों ही एक दूसरे के बहुत करीब आ जाते हैं और दोनों के बीच एक रात का रिश्ता भी बन जाता है।  राहुल कर्ज के केस में फँस जाता है और सिया उसे इस केस से बचाने की कोशिश करती है लेकिन रनवीर सिया से कहता है कि राहुल झूठा और गुनाहगार है लेकिन सिया रनवीर की बात पर विश्वास नही करती उसे लगता है कि राहुल सच में बेग़ुनाह है लेकिन तभी राहुल का चैनल हैक हो जाता है  जिसमें दर्शको को एक हत्या का सीधा प्रसारण देखने को मिलता है।  इस हत्या की जाँच करने की जिम्मेदारी पुलिस इन्स्पेक्टर समीर मल्होत्रा ( शरमन जोशी ) को मिलती है। 

 कैसे इन्स्पेक्टर समीर मल्होत्रा इस हत्या के रहस्य से पर्दाफ़ाश करने में सफल होते हैं कि हत्यारा कौन है ? जानने के लिए देखिये "वजह तुम हो ". 

जहाँ तक गीत - संगीत की बात करें तो फिल्म में चार गीत हैं जिनमें से ३ गीत पल पल दिल के पास , ऐसे न मुझे तुम देखो और माही वे पुरानी फिल्मों के हैं जिन्हें रीक्रियेट किया है जबकि शीर्षक गीत "वजह तुम हो " ही मूल रूप में है। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...