Thursday, December 15, 2016

सीरियल यारों का टशन के सौ एपिसोड पूरे हुए


धीरज कुमार और ज़ूबी कोचर ने अपने सीरियल यारों का टशन के सौ एपिसोड पूरे होने पर सीरियल की पूरी कास्ट और सब टीवी के बिज़नस हेड अनुज कपूर के साथ शूटिंग लोकेशन पर केक काटा। यह सीरियल सोमवार से शुक्रवार ७.३० बजे शाम को सब टीवी पर आता है।  क्रिएटिव ऑय लिमिटेड के बैनर तले इस सीरियल को बनाया जा रहा है। इस सीरियल में अनिरुद्ध दवे, राकेश बेदी, मालिनी कपूर, माहिरा शर्मा, जयश्री सोनी, धीरज गुम्बर काम कर रहे हैं और हाल ही में अभिनेत्री एक्ट्रेस शोमा आनंद भी  शो से जुड़ गयी हैं शोमा दादी का किरदार अभिनीत कर रही हैं।  धीरज कुमार ने कास्ट को बधाई दी। 


Displaying dheeraj kumar.jpgDisplaying dheeraj kumar,shoma anand,anirudh dave.jpg

Tuesday, December 13, 2016

ख़ुशी ठक्कर ,सुप्रिया मुख़र्जी ,श्रीनिवास राव और ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी ब्राइट परफेक्ट मिस इंडिया २०१६ के ऑडिशन में आये


 Displaying supriya mukherji.jpg


Displaying khooshi thakkar & srinivas rao with models.jpgख़ुशी ठक्कर और ब्राईट के योगेश लखानी ने पीपल 

इंजीनियरिंग के श्रीनिवास राव और सुप्रिया मुख़र्जी  को 

अँधेरी के फिल्मालय स्टूडियो में ब्राइट परफेक्ट मिस 

इंडिया २०१६ के ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया। 

इस ऑडिशन में ३०० से ज़्यादा मॉडल ने हिस्सा लिया।

 ३० मॉडल को ऑडिशन के बाद फाइनल किया गया। 
ये इवेंट का फाइनल २८ दिसम्बर को होगा।
Displaying yogesh lakhani with models.jpg

संचिति संकट ने अपने नये एलबम लव हुआ के लिए गीतकार समीर अनजान और संगीतकार मीत ब्रदर्स से आशिर्वाद लिया


संचिति संकट ने अपना नया एलबम लव हुआ ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ रिलीज़ किया है। संचिति संकट ने इस एलबम में शबाब साबरी के साथ रोमांटिक गीत गाया है। संचिति संकट ने अपने नये एल्बम लव हुआ के लिए गीतकार समीर अनजान और संगीतकार मीत ब्रदर्स से आशिर्वाद लिया। 

Friday, December 9, 2016

सपनों को हकीकत में बदल रही हैं रीवा राठोड




रूप कुमार राठौड़ और सोनाली राठौड़ को माता-पिता होने का गर्व है,क्योंकि उनकी बेटी है रीवा राठौड़ और वह परिवार के वंश के कदमों का अनुसरण करते हुए संगीत क्षेत्र में नाम और पहचान बना रही है। विश्व प्रसिद्ध बुद्ध बार लाउंज संगीत की 20 वीं वर्षगांठ पर रीवा का नया  गीत ‘इनराउट गणेशा’ का समावेश हुआ है। रीवा के माता-पिता को खुशी है कि यह उनके लिए मील का पत्थर है और उसका अटूट ध्यान और संगीत की कला के प्रति समर्पण की वजह से।

मैं खुशनसीब हूं कि मेरा संगीत और धुन  दुनियाभर के लोगों के दिलों को छूने का प्रयास कर रहा है। मेरा प्रयास है कि संगीत की कला को बढ़ावा देने की, इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार काम करती रहूंगी। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां आज सीमायें  केवल मन में मौजूद हैं। मेरी इच्छा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत के कलाकारों के साथ काम करना है। मैं रोमांचित हूँ कि मेरे नये गाने को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह मिल गई है औरअच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, "रीवा कहती हैं।

Displaying reewa rathod6.jpg‘रीवा ने पांच साल की उम्र में पियानो सीखना शुरु किया था और ९ साल की उम्र में पहले गीत की रचना की थी। शांति शेल्डन मेरी पियानो शिक्षक थी और मैंने लंदन के रॉयल स्कूल से सभी 8 ग्रेड पूरे किये है। मेरे पिताजी मेरे महत्वपूर्ण सहायक है और मेरा जुनून है। जब मैं रियाज करती थी, तब वे सख्त रुप से निरीक्षण किया करते थे। मेरे माता पिता मुझे हमेशा के लिए सबसे अच्छा चाहते है, "रीवा बताती है।

पियानो के अलावा रीवा ने कारनेटिक वोकल म्यूजिक विश्व प्रसिद्ध बालाम्नी आय्यर और प्रसन्ना वारीयर से सीखा। पद्मभूषण पंडित राजन और साजन मिश्राजी से रीवा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। रीवा के प्रेरक गायक हरिहरन है और वह उनसे समय-समय पर मार्गदर्शन लेती रहती है। "मैं एक संगीतकार और गायक हूं, जो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संगीत की प्रवृत्ति को प्रतिबिंबित करती हूँ।  हालांकि अन्य संगीतकारों के गीत गाने के लिए सक्षम होने के लिए एक सौभाग्य की बात है - यह जीवन किसी और का संगीतमय इरादा है "रीवा ने स्पष्ट किया। इसके पहले रीवा ने अभिनेत्री नंदिता दास की स्पैनिश फिल्म ‘रासस्ट्रेस’ के लिए गीत की रचना की थी और स्वरबद्ध भी किया था। इस फिल्म में आयना क्लोटेट भी थे।

खैर, अभी कलाकार की यात्रा शुरु हो चूकी है और उसे चलकर बहुत आगे जाना है, परंतु उसका यह जुनून, परिपक्वता और आत्मविश्वास उचित परिणाम देगा।भविष्य के संगीतमय कार्यों के लिए शुभकामनाएँ।



हिंदी फिल्म --- बेफ़िक्रे

हिंदी फिल्म  --- बेफ़िक्रे  
रिलीज़ - ९ दिसम्बर 
बैनर ---- यश राज फिल्म्स 
निर्माता --- आदित्य चोपड़ा 
निर्देशक - आदित्य चोपड़ा 
स्क्रीन प्ले -- आदित्य चोपड़ा 
कहानी -- आदित्य चोपड़ा और शरत कटारिया 
कलाकार - रनवीर सिंह और  वानी कपूर।
 गायक - गायिका -- पापोन , अरिजीत सिंह ,बेनी दयाल , निखिल डिसूजा ,हर्षदीप कौर  और गिप्पी ग्रेवाल। 

आठ साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशक आदित्य चोपड़ा एक बार फिर दर्शकों के सामने आये हैं और  वो भी बिलकुल नये ही तरह की बोल्ड रोमांटिक फिल्म "बेफ़िक्रे " लेकर। अभी तक यशराज के बैनर में ऐसी फ़िल्में बनती थी जिसमें पारिवारिक मूल्यों को प्रमुखता दी जाती थी लेकिन इस बार यह बैनर ऐसी फिल्म लेकर आया है जिसकी  टैग लाइन है  "दोज़ हू डेयर टू लव "  तो  सोचिये  फिल्म कितनी बोल्ड होगी। बेफ़िक्रे में २३ किसिंग सीन और बहुत सारे इंटीमेट सीन भी हैं। आदित्य की एक निर्देशक के रूप में यह चौथी फिल्म है। आदित्य  की पहली फिल्म थी  दिलवाले दुल्हनियाँ ले जायेगें ( १९९५ ) , इसके बाद २००० में मोहब्बतें , २००८ में रब ने बना दी जोड़ी बनायी थी।अभी तक आदित्य ने शाहरुख ख़ान के साथ ही फ़िल्में बनायीं हैं पहली ही बार  आदित्य ने  रनवीर सिंह के  साथ काम किया है। रनवीर सिंह और वानी कपूर पहली ही बार एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही हैं। 

रनवीर सिंह की पिछली फिल्म "बाजीराव मस्तानी " एक ब्लॉक बस्टर फिल्म थी । रनवीर ने २०१० में फिल्म "बैंड बाजा बारात " से शुरुआत की और उसके बाद लेडीज वर्सेज विकी बहल (२०११ ) लुटेरा (२०१३ ) गोलियों की रास लीला - राम लीला ( २०१३ ) गुण्डे (२०१४ ) किल दिल (२०१४ ) दिल धड़कने दो (२०१५ ) और अब यह फिल्म "बेफ़िक्रे ". 

जबकि मॉडल और अभिनेत्री वानी की यह तीसरी फिल्म है , पहली थी "शुद्ध देसी रोमांस " (२०१३) फिर एक तमिल फिल्म आयी "आहा कल्याणम "(२०१४ ) वानी की ये तीनों ही फ़िल्में यश राज बैनर की है 

फिल्म "बेफ़िक्रे " की कहानी है आधुनिक समय के ऐसे लापरवाह लोगों की है जो कि प्यार - शादी जैसी पुरानी परम्पराओं पर विश्वास नही करते । आज के युवा जिन्हें लगता है कि प्यार का अहसास बस उन लोगों को ही करना चाहिये जिनमें प्यार करने की हिम्मत हो क्योंकि प्यार और रिश्ते के टूटने पर बहुत दर्द होता है। धरम ( रनवीर सिंह ) दिल्ली का रहने वाला लड़का है जोकि स्टैंड अप कॉमेडियन है। धरम अपने दोस्त के देल्ही बैली नाम के कॉमेडी क्लब में परफॉर्म करने के लिये पेरिस जाता है . धरम क्लब में परफॉर्म करता है और विजेता घोषित होता है। मस्त स्वाभाव का धरम जितने भी दिन पेरिस में है उसका हर लम्हा वो जी भर कर जी लेना चाहता है और उसी दौरान उसकी मुलाकात स्वछन्द शायरा ( वानी कपूर ) गाइड से होती है।  शायरा भारतीय मूल की है लेकिन वो पेरिस में जन्मी और बढ़ी हुई है अभी वो  पेरिस में  गाइड का काम करती है और भारतीय पर्यटकों को फ्रांस के खूबसूरत नज़ारों और पर्यटन स्थानों को दिखाती है। शायरा के जिंदगी जीने के बिंदास और मस्त तरीके से धरम प्रभावित हो जाता है. और बस फिर क्या होता है जब दो बिंदास लोग मिलते हैं जो कि एक दूसरे को आई लव यू कहने में तो जरा भी विश्वास नही करते और बस बात - बात पर एक दूसरे को डेयर करके किस और  सेक्स (कहीं भी कभी भी ) करते हैं क्योंकि वो प्यार में भावुक नही होना चाहते बल्कि जिंदगी में बस मज़ा लूटना चाहते हैं।

वैसे तो फिल्म के सभी गीत ठीक हैं लेकिन  कुड़ी नशे सी चढ़ गयी , उड़े दिल बेफिक्रे ये दोनों गीत लोगों की जुबां पर चढ़ने वाले हैं। 

Thursday, December 8, 2016

डांस मास्टर गणेश आचार्य की मराठी फिल्म भिकारी के महूरत में अमिताभ बच्चन ,टाइगर श्रॉफ ,लिबास के रियाज़ -रेशमा गांगजी ,ब्राईट के योगेश लखानी

Displaying ganesh acharya,swapnil joshi,rucha inamdar,amitabh bachchan,manoj joshi.jpg डांस मास्टर गणेश आचार्य शरद शेलार के साथ मिलकर मराठी फिल्म भिकारी बनाने जा रहे हैं अपने बैनर मि मराठा फिल्म प्रोडक्शन के तले। इस फिल्म के महूरत के लिए अमिताभ बच्चन , टाइगर श्रॉफ, लिबास के रियाज़ -रेशमा गांगजी , ब्राईट के योगेश लखानी, सुखविंदर सिंह , रवि किशन आये। स्वप्निल जोशी , रुचा इनामदार , मनोज जोशी और सयाजी शिंदे भी फिल्म के महूरत में  आये। अमिताभ बच्चन ने क्लेप दिया और पोस्टर रिलीज़ किया। ये फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म पिच्छीकरण का रीमेक होगी। 
Displaying pooja sawant,pooja,ganesh acharya,swapnil joshi,amitabh bachchan & rucha inamdar.jpg
Displaying ganesh acharya,rucha inamdar,swapnil joshi,tiger shroff,amitabh bachchan,reshma & riyaz gangji.jpgDisplaying swapnil joshi,ganesh acharya & rucha inamdar 1.jpg

Tuesday, December 6, 2016

डांस मास्टर गणेश आचार्या ने अपनी नई मराठी फिल्म भिकारी के निमंत्रण के लिए कटोरे का इनवाईट बनाया

Displaying ganesh acharya1.jpg
आजकल पब्लिसिटी के लिए लोग अलग - अलग आईडिया निकालते रहते हैं और ऐसे में डांस मास्टर गणेश आचार्या ने अपनी नई मराठी फिल्म भिकारी के निमंत्रण के लिए कटोरे का इनवाईट बनाया है। इस कटोरे में फिल्म के महूरत के बारे में लिखा है। फिल्म सात दिसम्बर को शुरू होगी। इस फिल्म में स्वप्निल जोशी , रुचा इनामदार , शिवाजी साटम, कीर्ति अदरकर  और मनोज जोशी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। इस फिल्म के लिए लिबास स्टोर के रियाज़ रेशमा गांगजी कपडे बनाने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण गणेश आचार्या और शरद शेलार कर रहे हैं अपने बैनर मि मराठा फिल्म प्रोडक्शन के तले। अमिताभ बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में  जो महूरत के लिए इवेंट में आये. यह  फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म पिछाईकरण का रीमेक होगी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...