५श्११ इंच की हाईट वाले आकर्षक व्यक्तित्व वाले अभिनेता आदित्य की फिल्म आ रही है फिल्म तुम बिन २ . सन २००१ की लोकप्रिय प्रेम कहानी ष्तुम बिन ष् की सीक्वेल फिल्म ष्तुम बिन २ ष् में आदित्य मुख्य भूमिका में हैं लेकिन आदित्य की पहली फिल्म थी २००२ में आयी ष्एक छोटी सी लव स्टोरी . एक छोटी सी लव स्टोरी से एक बड़ी सी लव स्टोरी फिल्म तुम बिन - २ में काम करने वाले आदित्य इरॉटिक फिल्में नही करना चाहते हैं उनका कहना है सभी तरह की फिल्में करूँगा लेकिन इरॉटिक फिल्में नही। फिल्म तुम बिन - २ के दूसरे अभिनेता आशिम से उनकी अच्छी दोस्ती है. पूछने पर कि कहीं कोई ईगो क्लैश तो नही हुआ दोनों के बीच ? वो कहते हैं,नही - नही कभी नही बहुत अच्छी दोस्ती है हमारे बीच। शूटिंग के बाद हम दोनों बहुत ही मजा करते थे। Sunday, November 13, 2016
एक छोटी सी लव स्टोरी से बड़ी लव स्टोरी तुम बिन 2 में आदित्य
५श्११ इंच की हाईट वाले आकर्षक व्यक्तित्व वाले अभिनेता आदित्य की फिल्म आ रही है फिल्म तुम बिन २ . सन २००१ की लोकप्रिय प्रेम कहानी ष्तुम बिन ष् की सीक्वेल फिल्म ष्तुम बिन २ ष् में आदित्य मुख्य भूमिका में हैं लेकिन आदित्य की पहली फिल्म थी २००२ में आयी ष्एक छोटी सी लव स्टोरी . एक छोटी सी लव स्टोरी से एक बड़ी सी लव स्टोरी फिल्म तुम बिन - २ में काम करने वाले आदित्य इरॉटिक फिल्में नही करना चाहते हैं उनका कहना है सभी तरह की फिल्में करूँगा लेकिन इरॉटिक फिल्में नही। फिल्म तुम बिन - २ के दूसरे अभिनेता आशिम से उनकी अच्छी दोस्ती है. पूछने पर कि कहीं कोई ईगो क्लैश तो नही हुआ दोनों के बीच ? वो कहते हैं,नही - नही कभी नही बहुत अच्छी दोस्ती है हमारे बीच। शूटिंग के बाद हम दोनों बहुत ही मजा करते थे। अभिषेक ने कहा जल्दी ही देखूँगा ऐश्वर्या की फिल्म
अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या की तारीफ हमेशा ही करते हैं एक टी वी शो में जब साजिद खान ने फिल्मों में कौन सी हीरोइन उन्हें अप्सरा लगती है तो उन्होंने ऐश का नाम लिया जबकि संजय दत्त ने वैजंती माला का नाम लिया। ऐसे ही दूसरे सवाल में बुद्धिमान कौन हैं में ऐश का ही नाम लिया। इसी तरह उनका कहना है कि , फैशन सेन्स उन्हें ऐश्वर्या और उनकी बेटी आरध्या बताती है। ऐश की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा , मैं बहुत उतावला हो रहा हूँ इस फिल्म को देखने के लिए क्योकि जिस तरह से सब ऐश की तारीफ कर रहे हैं। आने वाले सप्ताह में इसे जरूर देखूंगा। अभी नही देख सका इस फिल्म को क्योंकि मैं अपनी फुटबॉल टीम के साथ ट्रेवल कर रहा था।
मौनी रॉय का पंजाबी तड़का
छोटे परदे की नागिन यानि मौनी रॉय अब बड़े परदे भी दिखाई देंगी। न न नागिन बन कर नहीं बल्कि फिल्म तुम बिन - २ में अपने डांस का जलवा दिखा कर ,जैसे कि सबको पता है मौनी बहुत ही अच्छा डांस करती हैं तो इस फिल्म में भी वो अपने डांस से अपने चाहने वालों पर जादू चलायेगीं। निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी इस फिल्म में मौनी के डांस का पंजाबी तड़का लगा कर दर्शकों को रिझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मौनी के इस पंजाबी डांस को कोरियोग्राफ कर रहे हैं रेमो डिसूजा और नचना औंदा नहीं को गाया है हैरी संधू,नेहा कक्कर और रफ्तार ने। अब देखना यह है कि नचना औंदा नहीं इस क्लब डांस नंबर पर मौनी कैसे नाचती हैं ?टॉयलेट-एक प्रेम कथा
ऐसा लगता है न इस तरह का नाम पहले भी आपने किसी फिल्म का सुना है। हाँ जरूर सुना होगा वो फिल्म थी गदर - एक प्रेम कथा इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल थे। लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमिका पेडनेकर हैं। फ्राइडे फिल्मवर्क्स और अबुंदन्तिया एंटरटेनमेंट के बैनर की इस फिल्म के निर्देशक हैं नीरज पाण्डेय। मथुरा में इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। आपको याद हो तो भूमि की पहली फिल्म दम लगा के हईशा भी यू पी के हरिद्वार की कहानी थी। इस फिल्म टॉयलेट - एक प्रेम कथा में भी भूमि का लुक कुछ कुछ उनकी पिछली फिल्म से मिल रहा है.
Thursday, November 10, 2016
फिल्म -- रॉक ऑन - २
फिल्म -- रॉक ऑन - २
रिलीज़ -- ११ नवंबर
बैनर --- एक्सेल इंटरटेनमेंट और इरोज इंटरनेशनल
निर्देशक -- शुजात सौदागर
कहानी -- अभिषेक कपूर और पुबाली चौधरी
कलाकार --- श्रद्धा कपूर, फ़रहान , अर्जुन रामपाल, शहाना गोस्वामी , प्राची देसाई ,पूरब कोहली , शशांक अरोरा.
संगीत - शंकर , अहसान , लॉय
गायक - गायिका --- फ़रहान अख्तर , श्रद्धा कपूर , शंकर महादेवन , उषा उथुप , दिग्विजय सिंह परमार और
कित शंगपलीआंग और पैन्सुकलिन सईएमइयोंग ( समर साल्ट बैंड के सदस्य )
पिछली फिल्म में मुम्बई के रॉक बैंड "मैजिक" के ४ सदस्य थे जबकि इस बार ५ हो गये हैं इनमें से एक लड़की भी है। श्रद्धा और फ़रहान अख्तर को लेकर काफी चर्चायें भी हो रही हैं। पिछली फिल्म में भी फ़रहान ने गीतों को गाया था इस फ़िल्म में भी उन्होंने अपनी आवाज़ दी है। श्रद्धा " भी फिल्म आशिक़ी - २ " के बाद अपनी सभी फिल्मों में गीतों को गा रही हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी आवाज़ तो दी ही है साथ में की बोर्ड भी बजाया है।
सन २००८ में आयी फिल्म "रॉक ऑन "से ही अभिनेता अर्जुन रामपाल का डूबता फ़िल्मी कैरियर फिर से अपनी गति में आया था साथ ही फ़रहान अख्तर के रूप में एक गायक भी फ़िल्मी दुनिया को मिला। पूरब कोहली वैसे तो किसी फिल्म में ही दिखाई देते हैं लेकिन जब भी दिखाई देते है प्रभावित किये बिना नही रहते। जल्दी ही उनका एक धारावाहिक "बंदी युद्ध के " स्टार प्लस पर आने वाला है। इसी तरह अभिषेक कपूर जिन्होंने एक अभिनेता के रूप में सन १९९६ में फिल्म "उफ़ यह मोहब्बत " से अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया था। लेकिन यह फिल्म असफल हो गयी इसके बाद २००६ में आर्यन नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की लेकिन फिर असफलता मिली लेकिन २००८ में फिल्म "रॉक ऑन " से उन्हें अपार सफलता मिली। यानी इस फिल्म से बहुत सारे लोगों की नैया पर हो गयी थी। अब देखना यह है कि यह फिल्म अपना इतिहास दोहराती है कि नही क्योंकि अब दर्शकों को उम्मीदें भी बढ़ गयी है इस फिल्म से।
फिल्म की कहानी ---
आजकल जब सीक्वेल फिल्मों की बात करें तो सिर्फ नाम वही होता है जबकि फिल्म की कहानी बिलकुल ही दूसरी ही होती है लेकिन फिल्म "रॉक ऑन - २ ' में ऐसा नही हुआ हैं। पिछली फिल्म में कहानी जहाँ खत्म हुई थी वहीं से इस फिल्म में शुरू हुई है और कलाकार भी वहीं हैं उनके नाम भी। आठ साल बाद बनी है रॉक ऑन - २ तो आदित्य श्रॉफ ( फ़रहान अख्तर ) का बेटा ८ साल का दिखाया है और उसकी पत्नी साक्षी श्रॉफ ( प्राची देसाई ) ही है। इसी तरह जो यानि जोसेफ़ मैस्करेन्हास ( अर्जुन रामपाल ) की पत्नी डेब्बी ( शहाना गोस्वामी ) है इन दोनों का बेटा अब किशोर हो गया है और पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म में केदार ज़ावेरी यानि पूरब कोहली कुँवारा ही है।
जिया शर्मा (श्रद्धा कपूर ) और उदय ( शशांक अरोरा ) दोनों ही युवा हैं , दोनों ही बैंड "मैजिक "के नये सदस्य हैं और पुराने बैंड के सदस्यों से उम्र में काफी छोटे हैं। जिया शर्मा गायिका बनाना चाहती है उसमें गीत - संगीत है , उसकी आवाज़ भी बहुत मधुर है लेकिन वो अपना गायिकी का यह हुनर सबसे छुपा कर रखना चाहती है क्योंकि उसके पिता को उसका गाना बिलकुल भी पसन्द नही लेकिन जब वो बैंड "मैजिक " के सदस्य आदित्य श्रॉफ से मिलती है तब उसका वो संगीत बाहर आता है और फिर वो इसी बैंड की एक गायिका बन जाती है। "मैजिक " बैंड के सभी सदस्य एक दूसरे से दिलों से जुड़े हुए हैं. गीत - संगीत के लिए ही वो जीते हैं और बेहतर संगीत बनाने के लिए वो एक - दूसरे से लड़े बिना भी नही रहते यानि जो कुछ भी वो करते हैं बस संगीत के लिए ही। इसी वजह से कई बार वो एक दूसरे से दूर चले जाते हैं लेकिन फिर यही संगीत उन्हें पास भी ले आता है।
बैंड "मैजिक " जो की बहुत लोकप्रिय रॉक बैंड हैं लेकिन इसे स्टेज पर परफॉर्म किये हुए कई
साल हो चुके हैं। अपने बैंड के नये सदस्यों के साथ क्या यह बैंड फिर से वही जादू अपने प्रशंसकों पर चला पायेगा।
म्यूजिकल फिल्म है तो म्यूजिक भी भरपूर है , कुल ९ गीत हैं फिल्म में। रॉक ऑन शीर्षक गीत के अलावा सभी गीत नये और अच्छे हैं। पिछली फिल्म में लोकप्रिय गीत था "मेरी लॉन्ड्री का बिल " इस फिल्म में इसी तरह का गीतो है "जागो ".
इस फिल्म की शूटिंग नार्थ ईस्ट यानि शिलाँग ,
मेघालय में हुई है और वहां तो घर - घर में संगीत है। वहाँ के संगीत को बढ़ावा देने के लिए इस फिल्म में वहाँ के लोकप्रिय बैंड समर साल्ट से उनकी भाषा खासी में भी एक गीत गवाया है। शिलाँग की खूबसूरती के साथ - साथ वहाँ के संगीत का लुत्फ़ भी मिलेगा दर्शकों को।
Wednesday, November 9, 2016
पदमश्री रविन्द्र जैन चौक उद्घाटन अवसर पर हेमा मालिनी ,विधायक आशीष शेलार ,तब्बसुम ,सुनील पाल ,टीना घई ,दिव्या ,आयुष्मान ,अखिलेश और मनिंद्र जैन
Tuesday, November 8, 2016
गायिका श्रेया घोषाल के साथ गीत गाने की इच्छा है संचिती की
संचिती की अब उम्र है सोलह और वह मुंबई के रुईया कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। बचपन से ही संचिती ने मन ही मन में ठान लिया था कि फिल्मों के लिए गीत गाना है। १३ साल की उम्र में संचिती का पहला एलबम ‘आमची मुंबई’ आया था और इसमें मराठी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती व इंग्रजी भाषा में संचिती ने गीत गाए थे। अब तक १०-१२ एलबमों में अलग-अलग तरह के गीत गाए है और ‘नृत्यांगना’, ‘गहाण’ व ‘जिद्द’ जैसी मराठी फिल्मों के लिए पार्श्वगायन किया है। इतना ही नहीं, तो संचिती ने ‘ढूंढ लेंगे मंजिले हम’, ‘फिल्मसिटी मुंबई नगरी’, ‘किप सेफ डिस्टन्स’ जैसी बॉलीवुड़ हिंदी फिल्मों के लिए गीत गाये हैं।
शबाब साबरी का एलबम ‘लव हुआ’ में संचिती ने बड़ा ही प्यारासा रोमांटिक गीत गाया है, जिसके विडियो एलबम की शूटिंग नाशिक में की गई। यह एलबम झी म्यूजिक ने रिलीज किया है।छत्रपती शिवाजी गौरव, महाराष्ट्र गौरव जैसे कई एवार्ड संचिती ने हासिल किए है। इतना ही नहीं, तो अपने पहले एलबम की कमाई संचिति ने नाना पाटेकर के ‘नाम फांऊडेशन’ को दी है।सोनू निगम के साथ संचिती ने एलबम ‘इन द लव’ के लिए गीत गाए है। साथ ही शान, सुनिधी चौहाण, साधना सरगम, वैशाली माडे जैसे गायकों के साथ भी गीत गाए है। कुमार सानू के साथ मराठी एलबम ‘चकवा’ के लिए संचिती ने रोमांटिक गीत गाया है। आगे भविष्य में गायिका श्रेया घोषाल के साथ गीत गाने की इच्छा है संचिती की।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...


