रीयूनियन द्वीप के पर्यटन बोर्ड ने अपने २७वें दीपावली समारोह के जश्न में शामिल होने के लिए मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी को आमंत्रित किया है। यहाँ की दीपावली मनाने का तरीका थोड़ा अलग हैं पहले वहाँ रंगों से खेलते हैं फिर दीपावली मनाते हैं। हर साल मनाये जाने वाले दीपावली के इस समारोह में बहुत सारे भारतीय शामिल होते हैं और भारतीय खान - पान और लोक गीत -- संगीत से अपना मनोरंजन करते हैं।Monday, November 7, 2016
मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी दीपावली मनाने के लिए रीयूनियन द्वीप गयी
रीयूनियन द्वीप के पर्यटन बोर्ड ने अपने २७वें दीपावली समारोह के जश्न में शामिल होने के लिए मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी को आमंत्रित किया है। यहाँ की दीपावली मनाने का तरीका थोड़ा अलग हैं पहले वहाँ रंगों से खेलते हैं फिर दीपावली मनाते हैं। हर साल मनाये जाने वाले दीपावली के इस समारोह में बहुत सारे भारतीय शामिल होते हैं और भारतीय खान - पान और लोक गीत -- संगीत से अपना मनोरंजन करते हैं।सोनाक्षी सिन्हा ने कांटे नहीं कटते पर डांस करके श्रीदेवी को ट्रीब्यूट किया
सोनाक्षी सिन्हा और जॉन अब्राहम की फिल्म आ रही है ष्फोर्स - २ , वैसे तो यह एक्शन फिल्म है इसमें जॉन के साथ सोनाक्षी भी एक्शन करते दिखाई दे रही हैं लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी का एक नया रूप भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। वो यह कि सोनाक्षी श्रीदेवी के श्कांटे नहीं कटतेश् गाने पर डांस करती दिखाई देंगी लेकिन वो नीले रंग की शिफॉन की नीली साड़ी में नही बल्कि नीले रंग के गाउन में होंगी। ओ जानिया गाने को गाया है नेहा कक्कड़ ने।
नीरज पांडे की लघु फिल्म आउच में पूजा चोपड़ा
मॉडलिंग से अभिनय की दुनिया में आयी पूजा ने वैसे तो ज्यादा फिल्में नही की हैं लेकिन जितनी भी फिल्में की हैं उन सभी को दर्शकों ने सराहा है। अभी हम बात कर रहे हैं पूजा की फिल्म ष्आउचष् की जिसकी चर्चा सब जगह हो रही है। आउच के निर्देशक है नीरज पांडे, जिनके साथ हर कलाकार काम करना चाहता है। आउच फिल्म में काम करके पूजा आज कल सातवें आसमान पर हैं क्योंकि नीरज पांडे की इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी हैं। आउच फिल्म विवाहेतर संबंध पर आधारित है। अपनी फिल्म के बारें में पूजा कहती हैं ,मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मैंने इस तरह के दिग्गजों के साथ काम किया है।
कहानी -२ में जुगल हंसराज
सन १९८३ में आयी फिल्म मासूम में अपनी मासूमियत से दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाने वाले जुगल हंसराज एक बार फिर दिखाई देंगे फिल्म कहानी - २ में वैसे तो विद्या बालन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं लेकिन जुगल भी हैं। इस फिल्म से पहले २०१० में आयी फिल्म प्यार इम्पॉसिबल में जुगल ने काम किया था।ऐसा लगता है इतने लंबे अंतराल के बाद जुगल फिल्मों में काम शायद इसलिए करते हैं जिससे दर्शक उन्हें भूले नही या गलती से उन्हें फिल्मों में काम मिल जाता है।
कुणाल रॉय कपूर और तारा अलीशा बेरी विशाल मिश्रा की रोमांटिक कॉमेडी हम दोनों होंगे कामयाब में
ने विशाल मिश्रा की रोमांटिक कॉमेडी हम दोनों होंगे
अपनी दूसरी फिल्म के बारे कानपुर के रहने वाले निर्देशक विशाल मिश्रा ने बताया , "यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है। इस फिल्म की शूटिंग नवम्बर के दूसरे हफ़्ते में शुरू होगी।
तारा अलीशा बेरी इस फिल्म की स्क्रिप्ट से बहुत खुश हैं। तारा ने बताया कि, " विशाल सर ने मुझे ऐसा खूबसूरत रोल दिया है मैं इस फिल्म में कुणाल और राजेश शर्मा के साथ करुँगी यह मेरी खुश नसीबी है. मैं कानपूर पहुँचकर शूटिंग करने के लिए बहुत बेताब हूँ।
कुणाल रॉय कपूर ने बताया ,"मुझे ख़ुशी है मैं नये लोगों के साथ नई जगह पर फिल्म की शूटिंग करूँगा। "
इस फिल्म की शूटिंग कानपूर के रेलवे स्टेशन ,मोती झील ,गंगा घाट ,फूल बाग़ और मॉल रोड पे होगी।
Friday, November 4, 2016
सुरेश वाडकर की बेटी जिया वाडकर की एलबम सपनो का गांव रिलीज़ हुआ
रविंद्र जैन ग्रुप ने अपना पहला किड्स वेब चैनल वेलकम टू फेरीलैंड जुहू के आजिवासन हॉल में किया। इस समारोह में दो एलबम भी लांच किये गये । इस इवेंट में सुरेश वाडकर , प्रेम वाडकर , पदमा वाडकर , दिव्या जैन और आयुष्मान जैन उपस्थित थे। सुरेश वाडकर की बेटी जिया वाडकर ने अपनी पहली एलबम "सपनो का गांव" लांच किया। कमाल है की रविंद्र जैन ने सुरेश वाडकर को बॉलीवुड में ब्रेक दिया था और अब आयुष्मान जैन ने सुरेश वाडकर की पुत्री जिया को ब्रेक दिया एलबम में।
Thursday, November 3, 2016
हिंदी फिल्म ये है लॉलीपॉप के म्यूजिक रिलीज़ और फर्स्ट लुक रिलीज़
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...




