Wednesday, November 2, 2016

नेहा शर्मा हुई प्रेग्नेंट


गर्भावस्था एक स्त्री के जीवन के सबसे खूबसूरत चरण में से एक है। लेकिन यह सुनने में जितना अच्छा और भावुक करने वाला है सच में उतना आसान नही है। यह बताती हैं नेहा शर्मा जोकि फिल्म "तुम बिन  " में काम कर रही हैं।  इस फिल्म में नेहा गर्भवती दिखाई गयी हैं और इसके लिए  नेहा को  भारी कृत्रिम पेट रोज़ लगाना पड़ता था।  यह सब करना बहुत मुश्किल काम था लेकिन शॉट  को असली बनाने के लिए नेहा ने कड़ी मेहनत की ,हालाँकि इस सीन को करना आसान नही था लेकिन नेहा ने कर दिखाया। नेहा बताती हैं ,"यह मेरे लिए कठिन शूटिंग के अनुभवों में से एक था."

Tuesday, November 1, 2016

बिग बॉस के घर में बाबा जी या ....

बिग बॉस - १० शुरू हो चुका है।  इसमें आम आदमी में शामिल भी होने आये हैं  उनमें से एक हैं ओम स्वामी , उन्हें क्या सोच कर बिग बॉस ने बुलाया है जबकि उनकी पहले ही अच्छी छवि नही हैं पुलिस भी उन्हें ढूंढ रही है. बिग बॉस के घर में भी वो वही कर रहे हैं बातें इतनी बड़ी - बड़ी करते हैं जबकि खुद वो भूख पर भी काबू नही कर पाते। गर्मी भी सहन नही कर सकते। हर समय उन्हें सी ही चहिये जबकि उनका कहना है कि वो मिसाइल की भी दिशा बदल सकते हैं। बिग बॉस के दर्शक क्या ओम स्वामी के साथ घर में रहने वाले भी उनकी बातों पर हंसते हैं क्या सेलीब्रेटी और क्या आम आदमी।  सलमान की भी हँसी नही रूक रही थी उनकी बातें सुनकर।  कहीं  बिग बॉस ने उन्हें दर्शकों को हँसाने के लिए तो नही बुलाया है।  

सलमान खान की वजह से भारत में आ गया --- आर्यन रूमल


म्यूजिक कंपोजर और गायक आर्यन रुमल जिनके यू ट्यूब पर करोड़ों फॉलोवर्स हैं। बचपन से ही संगीत के शौक़ीन आर्यन हैं तो भारतीय लेकिन कुछ सालों पहले डेनमार्क में बस गये  थे लेकिन सलमान खान की वजह से वोभारत में  गये और अब यहाँ एक गायक के रूप में अपना कैरियर बना रहे हैं।  डेनमार्क में रहते हुए हिपहॉप डांसर बने और पूरे यूरोप में घूमे और अनेकों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और हिपहॉप में डेनमार्क के तीन बारचैम्पियन बने और अब उनके दो सिंगल  चुके हैं बिल्लो और रब दी कसम जिन्हें श्रोताओं ने पसन्द भी किया है।  अब तक ५० के करीब गीत तैयार कर चुके आर्यन बताते हैं भारत में आने की वजह सलमान खान हैं मेरीअम्मी जो की सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं उनसे मिलने गयी लेकिन मिल नहीं सकी।  बस उन्होंने मुझसे कहा कि अब तुझे अपने संगीत के जरिये सलमान खान तक पँहुचना है और फिर मुझे भी मिलवाना। बसमेरी यही कोशिश है कि मेरा कोई गीत उनकी किसी फिल्म में बजे। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...