आज जब हर फिल्म का प्रचार बहुत ही जोरों - शोरों से होता है। फिल्म के तमाम कलाकार हर शहर, हर टी वी रियल्टी शो में जाते हैं ऐसे में फिल्म TE3N का प्रचार बहुत ही अलग अंदाज़ में हुआ। हुआ यूं कि एक प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें फिल्म के पोस्टर औरफिल्म के पहले ट्रेलर को देखकर फिल्म TE3N का पोस्टर बनाना था। बस क्या था बिग बी को चाहने वाले इस प्रतियोगिता में जुटगये। देश से ही नहीं विदेशों में भी रहने वालों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। फिल्म TE3N की टीम ने सभी के बनाये पोस्टरों को बहुत ही बारीकी से देखा और दस लोगों के बनाये पोस्टर को विजेता घोषित किया। इन सभी विजेताओं को मुंबई बुलाया और एक समारोह में ये सभी विजेता बिग बी, विद्या बालन , निर्देशक रिभु दासगुप्ता औरनिर्माता - निर्देशक सुजॉय घोष से मिले और फोटोग्राफ खिंचवाये और ओटोग्राफ भी लिये। अपनी इस फिल्म के इस तरह प्रचार के बारेंमें बिग बी ने कहा कि " हमारी फिल्म में ऐसे बड़े कलाकार नहीं हैं जो कि इस तरह के टी वी शो में जायें और हमारी फिल्म का बजट भीज्यादा बड़ा नहीं है। "
Monday, June 6, 2016
विद्या बालन बनी गीता बाली
मराठी भाषा में "एक अलबेला" नाम की फिल्म आ रही है जो कि भगवान दादा की बॉयोपिक फिल्म है। इस फिल्म में विद्या बालन ने अभिनेत्री गीता बाली की भूमिका अभिनीत की है. विद्या की यह पहली मराठी फिल्महै। बहुत दिनों से इच्छा थी विद्या की किसी मराठी फिल्म में काम करने की. इस फिल्म में उन्होंने फिल्म "अलबेला" के लोकप्रिय गीत "शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के " पर डांस किया है. इस गीत के लांच पर कहा कि , " मैं गीता जी जैसी बिलकुल नहीं दिखती हूँ लेकिन मैंने गीता जी की तरह डांस करने की कोशिश की है।" मराठी फिल्मों लोकप्रिय अभिनेता मंगेश देसाई फिल्म में भगवान की भूमिका में हैं और निर्देशक हैं शेखरसरतंदल। सांग लांच अवसर विद्या और मंगेश ने थोड़ा सा डांस भी किया।
सोफिया हयात बनी नन
मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर सोफिया हयात इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि वे अब नन बन चुकी हैं। इस खबर के फैलने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर नए खुलासे किए हैं। उन्होंने माना है कि वे रातोंरात नन नहीं बन गईं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने यह फैसला लिया।
इंग्लैंड में रह रहीं सोफिया ने कहा 'जिंदगी में डरा हुआ होने के कारण मुझमें ये बदलाव आया। एक रिश्ते की वजह से मैं बेहद परेशान थी। खुद को मारने की कोशिश भी कर चुकी थी।'
सोफिया ने आगे बताया ' जब मै थोड़ी ठीक हुई तो मुझे लगा कि मेरी जिंदगी भगवान का गिफ्ट है। मेकअप नकलीपन होता है और इसके जरिए वैसा दिखने की कोशिश करते हैं, जैसे हम नहीं होते हैं। इसी तरह एक्टिंग भी है। मैं जीवन में ज्यादा वक्त तक एक्टिंग नहीं कर सकती थी क्योंकि यह फाल्स रियलिटी की तरह है। राम, कृष्ण और गणेश मेरे पास आए और कहा कि धरती स्वर्ग है और वहां नर्क के लिए कोई जगह नहीं है। इसीलिए मैं धरती को स्वर्ग जैसा बनाना चाहती हूं।'
सोफिया ने कहा ' मैं सेक्स कभी नहीं करूंगी, ना ही शादी करूंगी और न बच्चे पैदा करूंगी। मैं होली मदर हूं इसलिए सभी मेरे बच्चे हैं।'
Sunday, June 5, 2016
फिल्म TE3N का म्यूजिक लांच
फिल्म TE3N का म्यूजिक लांच हुआ. इस अवसर पर बिग बी ,निर्देशक रिभु दासगुप्ता, संगीतकार क्लिंटन सरेजो , गीतकार अमिताभ भट्टाचार्या और गायक और संगीतकार विशाल डडलानी भी थे. इस फिल्म में भीबिग बी ने "क्यों रे " गीत गाया है जिसे अब तक ८५ हज़ार व्यूज मिल चुके हैं यू ट्यूब पर। बिग बी जब कोई गीत गाते वो हमेशा हिट होता है फिर भी खुद को वो बेसुरा मानते हैं। निर्देशक रिभु दासगुप्ता ने बताया कि"TE3N का संगीत बहुत अच्छा है जबकि फिल्म शूट होने के संगीतकार क्लिंटन सरेजो ने इसे तैयार किया है जबकि आम तौर पर पहले फिल्म गीत - संगीत बनता है और बाद में फिल्म। " म्यूजिक लांच पर विशालडडलानी "हक़ है" गीत को स्टेज पर गाया भी।
सरबजीत से मिली वाहवाही से खुश रणदीप हुडा
अभिनेता रणदीप हुडा को फिल्म "सरबजीत" में बेहद तारीफ़ मिल रही हैं लेकिन जब बिग बी ने भी उन्हें पत्र लिख कर उनके अभिनय की तारीफ़ की , तो यह बात उनके लिये बहुत ही मायने रखती है, यह बताया रणदीप नेएक बातचीत में। १० जून को रणदीप की फिल्म रिलीज़ हो रही है "दो लफ़्ज़ों की कहानी" निर्देशक दीपक तिजोरी की यह फिल्म कोरियन फिल्म "ऑलवेज " पर आधारित है। इस फिल्म में रणदीप एक बॉक्सर भूमिकामें हैं। इस फिल्म के लिये रणदीप ने सिक्स पैक बनाये लेकिन फिल्म सरबजीत के लिए सब खत्म करना पड़ा. जिसका उन्हें बहुत दुःख हुआ कहते हैं रणदीप , वो यह भी कहते हैं कि लेकिन "सरबजीत" में दर्शकों ने मुझेसराहा तो मेरा सारा दुःख ख़त्म हो गया. "
"दो लफ़्ज़ों की कहानी" में रणदीप की प्रेमिका की भूमिका में हैं दक्षिण की सुपर स्टार काजल अग्रवाल।
"दो लफ़्ज़ों की कहानी" में काजल अग्रवाल बनी अंधी
दक्षिण में करीब ४० फ़िल्में कर चुकी काजल अग्रवाल फिल्म "दो लफ़्ज़ों की कहानी" में अंधी युवती की भूमिका में हैं। वो बताती हैं कि " मैंने कुछ फ़िल्में देखी जिनमें हीरोइनें अंधी बनी थी , साथ ही मैं ब्लाइंड स्कूल केटीचर और छात्रों से मिली। मैंने सीखा कि ब्लाइंड लोग कैसे बातें करते महसूस करते हैं और उनसे मिलकर मुझे यह कहीं भी नहीं लगा कि वो दुखी हैं अगर वो देख नहीं पाते हैं तो । वैसे तो काजल की कई फिल्मों के हिंदीरीमेक बन चुकी हैं लेकिन वो चाहती हैं कि उनकी हिट फिल्म "मगाधीरा" का हिंदी रीमेक बने तो उसमें खुद काजल ही अभिनय करें। रणदीप के साथ काम करने में काजल को बहुत मज़ा आया। वैसे देखा जाये तो उन्होंनेअपना फ़िल्मी सफर फिल्म "क्यों हो गया न " से शुरू किया था लेकिन सिर्फ ३ मिनट की भूमिका थी इस फिल्म में उनकी। 
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...




