Friday, May 8, 2015

मुकेश खन्ना और जयश्री टी ने पंजाबी फ़िल्म मावां ठंडियां छावं की शूटिंग मुंबई में की




डॉक्टर @राजेश बक्शी द्धारा लिखी और निर्देशित फिल्म में @मुकेश खन्ना एक अलग अवतार में नज़र आएंगे। वेद खन्ना #पंजाबी फिल्म #मावां ठंडियां छावं के निर्माता हैं। मुंबई में इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल पूरा किया जिसमे मुकेश खन्ना और @
जयश्री टी ने हिस्सा लिया। फिल्म ऋषिराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है और इसके गीत लिखे हैं गूफी पेंटल ने और संगीत दिया है सूर्य कमल ने।

Thursday, May 7, 2015

#न्यूज़ २४ के एंकर @एकांश भारद्धाज अब हिंदी फिल्म #मदमस्त बरखा में हीरो के रूप में नज़र आयेंगे



हमेशा लोगों को न्यूज़ के बारे में बतानेवाला न्यूज़ एंकर अब हिंदी फिल्म में नज़र आयेगा। जी हाँ एकांश भारद्धाज है उनका नाम। न्यूज़ २४ के एंकर जसपाल सिंह की निर्देशित फिल्म 'मदमस्त बरखा' में नज़र आएंगे @लीनाकपूर के साथ। फिल्म #२९ मई को रिलीज़ होगी। एकांश वैसे तो राजस्थान के रहनेवाले हैं पर न्यूज़ की नौकरी करने दिल्ली गए। बाद में कई म्यूजिक वीडियो में काम भी किया। ग्रेसी सिंह के साथ वीडियो खूब चमका और अब हिंदी फिल्म। एकांश को एक्टिंग का बड़ा शौक था और इस फिल्म में काम पूरा भी हो गया। 

Sunday, May 3, 2015

अनूप जलोटा ने स्वाति शर्मा को पहले फ़िल्मी गीत बन्नो लिए बधाई दी।


मुजफ्फरपुर की रहनेवाली स्वाति शर्मा को फिल्म जगत और परिवार बहुत बधाई रहा है क्यूंकि उसका पहला गाना बन्नो सभी को बहुत पसंद रहा है। पदमश्री अनूप जलोटा ने अपने भजन के शो सहर में बुलाया और स्वाति को बधाई और आशीर्वाद दिया। स्वाति अपने गीत श्रेय संगीतकार तनिष्क वायु और निर्देशक आनंद राय देती हैं क्यूंकि पहला गाना किसी के लिए भी ख़ास होता है। गाना सभी चार्ट में धमाल मचा रहा है। 

संचिति सकट ने पदमश्री अनूप जलोटा से बिग एऍफ़ एम के रिकॉर्डिंग पर आशीर्वाद लिया


पदमश्री अनूप जलोटा हमेशा नई प्रतिभा को सपोर्ट करते हैं। वैसे उनका भजन का मॉर्निंग शो सहेर बिग ऍफ़ एम पर आता है जहाँ वो भजन, मंदिरों के बारे और भगवान के बारे में बताते हैं। इस शो में रोज़ किसी नई गायिका या गायक  बुलाते हैं और उनसे भजन के बारे में बात  करते हैं। संचिति सकट जो सात भाषा गाती है उसने भी भजन गाया और अनूप जलोटा का आशीर्वाद लिया। संचिति ने कई एलबम और फिल्मो में गाना गाया है। हाल ही में उसकी नयी एलबम  जज़्बात रिलीज़ हुई है जिसमे भूमि त्रिवेदी, शाहिद माल्या और वैशाली माड़े ने साथ दिया है। ऑडियो करी ने एलबम को रिलीज़ किया है। 

Friday, May 1, 2015

क्या सच में सोफ़िया हयात की ड्रेस की कॉपी की निमरत कौर ने


#हॉलीवुड एक्ट्रेस सिंगर मॉडल @सोफ़िया हयात आजकल बहुत चर्चा में हैं क्यूंकि उन्होंने औरतों  के सम्मान के लिए म्यूजिक वीडियो बनाया है #मैं लड़की हूँ , जो सारे चैनल और साइट्स में  चल रहा है। सोफ़िया के #टिवटर फैन ने बताया की #जी क्यू मैगज़ीन के कवर पर जो निमरत कौर की फोटो छपी है वो सोफिया वीडियो और लंदन में हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर की ड्रेस से हूबहू मिलती है। सोफ़िया हयात ने जब वो कवर देखा तो हैरान रह गयी और उसने सबको बोला की अच्छा है मेरे कपडे भी लोग कॉपी करते हैं।  

 क्या सच में सोफ़िया हयात की ड्रेस की कॉपी की @निमरत कौर ने ?

हिंदी फिल्म मदमस्त बरखा २२ मई को रिलीज़


सिंह मल्टीमीडिया क्रिएशन के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म #मदमस्त बरखा #२२ मई को रिलीज़ होगी जिसे निर्देशित किया है जसपाल सिंह ने। फिल्म में @लीना कपूर और टीवी एंकर @एकांश भारद्धाज नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी लिखी है संदीप राले ने और संगीत दिया है राज वर्मा ने। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, पालघर और मनोर में हुई है। फिल्म की कहानी लीना कपूर और एकांश के इर्द गिर्द घूमती है। ये फिल्म सस्पेंस थ्रिलर है। बरखा की शादी आर्मी अफसर रणबीर से होती है और शादी के बाद उसे बॉर्डर पर जाना पड़ता है। उसके अकेलेपन की वजह से उसकी मुलाकात रणबीर के दोस्त आकाश से होती है और वो दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं।फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब रणबीर बॉर्डर से वापस आता पता चलता है की उसकी पत्नी का चक्कर उसके दोस्त आकाश से चल रहा है। सस्पेंस और गहराता है जब बरखा की लाश स्विमिंग पूल में मिलती है और आकाश खून का इलज़ाम रणबीर पर लगाता है। 

साड़ी फैशन शो मिस इंडिया अदिति आर्य के साथ


भारत का पारम्परिक परिधान है #साड़ी और इस खूबसूरत परिधान साड़ी के फैशन शो हमेशा ही पारम्परिक और सांस्कृतिक ढंग के  होते  हैं लेकिन इस बार मुंबई में हुऐ #एस पी टेक्सवर्ल्ड के इस साड़ी फैशन शो की विशेषता थी खूबसूरत मॉडल्स द्वारा आधुनिक तरीके से  पहनी गयी साड़ी। साथ ही नृत्य और संगीत भी इस शो की विशेषता रहा। जहाँ  रूस की वायलिन वादक  अलीशा ने हिंदी गीतों को बजा कर दर्शकों का मन मोहा वहीँ पर गायिका @शिबानी कश्यप ने गीतों का गाकर।  


फैशन शो की पहली प्रस्तुति साड़ी के साथ आधुनिक मोबाइल, आईपैड जैसी चीजे थी, दूसरी प्रस्तुति में अलीशा का शानदार वायलिन वादन था और उस धुन पर मॉडल्स की वाक थी तीसरे और फाइनल राउंड का मुख्य आकर्षण थी २०१५ की मिस इंडिया चुनी गई खूबसूरत @अदिति आर्य की रेम्प वाक. गायिका शिबानी के गाने पर साथ ही  सभी मॉडल्स की  रेम्प वाक और नृत्य, अदिति आर्य की मोहक मुस्कान ने उपस्थित सभी लोगो का मन मोह लिया, इस #फैशन शो का आयोजन किया गया था औरा एस पी के पोर्टल के उद्घाटन के लिए। अब यह #औरा साडी #ऑनलाइन से भी खरीदी जा सकती हैं.

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...