Friday, March 13, 2015

क्रिकेट खिलाडी #श्रीसंत ने गाना #रैप किया

यूं तो क्रिकेट खिलाडी #श्रीसंत का नाम हमेशा ही किसी न किसी विवाद से जुड़ा रहा है.  लेकिन इस बार उनका नाम फ़िल्मी गीत - संगीत की वजह से चर्चा में है। अपनी इस नयी फिल्म #वो कौन थी  के लिए अपने जीजा @मधु बालाकृष्णा के साथ गीत को #रैप किया।  इस फिल्म में श्रीसंत  गुज़राती लड़के की भूमिका अभिनीत कर रहे हैं। अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।  फिल्म  हैं @आदित्य अतुल और निर्माता हैं @नरेश पटेल। 



Tuesday, March 10, 2015

डेंटल वाकोथोन के लिए कलाकार अँधेरी के कंट्री क्लब आये।

डेंटल जुगाड़, एक ऐसी संस्था हैं जिसमे ३२,००० से ज़्यादा डेंटिस्ट मेंबर हैं, इन्होने डेंटल वाकोथोन का प्लान बनाया जिसके माध्यम से लोगों में दाँतों की सुरक्षा और तम्बाकू सेवन से होने वाले बिमारी के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस वाकोथोन की शुरुआत करने बी जे पी विधायक अमित साटम आये। इस इवेंट में सना और सैफ सईद ने सभी मेहमानो का स्वागत किया। करन ओबेरॉय ने बत्तीसी नाम का गाना मेहमानो और मीडिया को गाकर सुनाया वहीँ मधुश्री ने अपनी नई एलबम भी लोगों को ट्रिब्यूट की तम्बाकू पीने के पहले सोच ले। इवेंट में शरद केलकर और एकता जैन भी आये थे।ये वाकोथान  किलोमीटर का था। 

Monday, March 9, 2015

हिंदी फिल्म --- हे ब्रो

हिंदी फिल्म --- हे ब्रो 
रिलीज़ -- ६ मार्च 
निर्माता -- विधि आचार्या 
निर्देशक -- अजय चंडोक 
कलाकार ---गणेश आचार्या , मनिंदर सिंह और नूपुर शर्मा 
संगीत -- निट्ज़ एन सोनी 
गीतकार -- प्रणव वत्स 
गायक और गायिका -- सोनू निगम ,सुनिधि चौहान , मिका सिंह, उदित नारायण , श्रेया घोषाल , हिमेश रेशमिया,  रैपर आर्य और नैज़ी।  

निर्देशक अजय चंडोक ने निर्देशक डेविड धवन के साथ सहायक निर्देशक के रूप में उनके साथ करीब २१ फिल्मों में काम किया है और एक स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर भी उनकी कई फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं जिनमें मुख्य हैं ---नहले पे दहला (२००७ ) किससे प्यार करूँ ( २००९ ) टीम - द फ़ोर्स (२००९  ) चतुर सिंह टू स्टार ( २०११ ) आदि।  अजय को हास्य फिल्मों में महारथ हासिल है।  यह फिल्म "हे ब्रो " भी पूरी तरह से हास्य फिल्म ही है. 


लोकप्रिय कोरियोग्राफर गणेश आचार्या का फ़िल्मी दुनियाँ में एक अहम स्थान हैं।  यूं तो उन्होंने लगभग सभी फ़िल्मी कलाकारों को अपनी उँगलियों पर नचाया है।  पर इस फिल्म में वो निर्देशक अजय चंडोक के इशारों पर नाचेंगे। इस फिल्म से पहले गणेश आचार्या ने फिल्म "ए बी सी डी - एनी बॉडी कैन डांस " में भी अभिनय किया था.
   
यह फिल्म 'हे ब्रो'  एक्शन ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है।  फिल्म की कहानी है राजस्थान के एक छोटे से गाँव में रहने वाले भोले भाले गोपी (गणेश आचार्या ) की. जो अपने जुड़वाँ भाई शिव  (मनिंदर सिंह ) और अपनी माँ ( इन्द्रा कृष्णन  ) को ढूँढने के लिये  मुंबई आता है. जो कि जन्म के बाद से ही उससे बिछुड़ गए थे।  उसके पास ना तो उन दोनों की कोई तस्वीर ही है और न ही उनके घर का पता होता है. उसके दादा जी (प्रेम चोपड़ा ) की इच्छा होती है की गोपी  उन दोनों को ढूंढ कर लाये।  अपने दादा जी की इच्छा पूरी करने के लिये गोपी गाँव से मुंबई अपनी ही तस्वीर लेकर जाता है क्योंकि अक्सर जुड़वाँ बच्चों की शक्ल लगभग एक सी ही होती है।  ऐसा  उसने कई फिल्मों में देखा था. 
अपने भाई को ढूंढते हुए भोला को कई मुश्किलों में भी फँसना पड़ता है. इसी तरह भोला लैंड माफिया डॉन बाबा ( हनीफ बिलाल ) के चंगुल में भी फंस जाता है. 
क्या भोला अपनी माँ और भाई को ढूंढ पाता है ? भोला का यही सफर कभी दर्शकों को हँसायेगा और कभी रुलायेगा। 
इस फिल्म के कई गीत लोकप्रिय हो रहे हैं जिनमें  डी जे , बुलबुल ,लाइन लगा,  हु तू तू हैं लेकिन फिल्म का एक गीत है "बिरजू " इसकी भी बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि इसमें गणेश आचार्या के साथ - साथ कई अभिनेताओं ने भी डांस किया है जिनमें सबसे पहले नाम आता है बिग बी का , इनके बाद अक्षय कुमार , ह्रितिक रोशन , रनवीर सिंह और निर्देशक , अभिनेता और कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी दिखाई देंगे।  फिल्म में अभिनेता गोविन्दा में नज़र आयेगें। 

Saturday, March 7, 2015

होली के रंग संस्कृति के संग


होली का माहौल हो और स्वादिष्ट खाने  की बात न हो ऐसा  तो हो ही नहीं सकता। ऐसे ही  होली के इस रंग - बिरंगे त्यौहार पर स्वादिष्ठ खाने का लुत्फ़ उठाया लोकप्रिय संगीतकार प्यारेलाल जी ने। उत्तर प्रदेश और मारवाड़ी खाने के लिये प्रसिद्ध रेस्ट्रोरेन्ट "संस्कृति " में।  इस अवसर पर प्यारे लाल के साथ उनकी पत्नी, अभिनेता हेमंत पाण्डेय , गायिका मधुश्री , अभिनेता और बैंड ऑफ़ बॉयज के लोकप्रिय गायक करन ओबेरॉय और प्रतिभाशाली गायिका रागिनी रेनु  भी उपस्थित थे। 

उपस्थित सभी मेहमनानों ने  "संस्कृति " के शुद्ध शाकाहारी खाने की तारीफ की और होली की शुभकामनायें भी दी। इसके अलावा सभी ने अपनी - अपनी पसंद के होली के गीतों को गुनगुनाया। सबके आकर्षण का केन्द्र था प्यारे लाल जी का तोता जिसके बिना वो कही पर भी नही जाते। 





Wednesday, March 4, 2015

सोफ़िया हयात ने होली के मौके पर मलाड के कोको आइलैंड पे फोटो शूट कराया।

सोफ़िया हयात अपनी फिल्म 'सिक्स एक्स' और अपनी एलबम  "मैं लड़की हूँ" के लिए मुंबई में होली के मौके पर फोटो शूट कराया। फिल्म को संदीप शुक्ला और चंद्रकांत सिंह गॉडफादर फिल्म्स के बैनर तले बन रहे है। सोफ़िया ने मलाड के कोको आइलैंड में फोटो शूट कराया। 

Monday, March 2, 2015

हिंदी फ़िल्म सिक्स एक्स के महूरत पर फ़िल्म कलाकार जुहू के सी प्रिंसेस होटल पहुंचे

गॉडफादर फिल्म्स के संदीप शुक्ला, सर्वजीत सिंह, चंद्रकांत सिंह और शादाब खान ने अपनी हिंदी फ़िल्म 'सिक्स एक्स' के महूरत पर  कलाकार और मेहमानो को आमंत्रित किया। टी पी अग्रवाल , गणेश जैन , गणेश आचार्य , राजू श्रीवास्तव ,लिबास के रियाज़ गांगजी ,मुनीरा शेख, लीज़ा मलिक, अरुण बक्शी, ब्राईट के योगेश लखानी आये निर्माता और निर्देशक को बधाई देने। अश्मित पटेल, सोफ़िया हयात, एंड्रिया डिसूज़ा, अनुस्मृति सरकार, रशमी देसाई, ज़ैद हमीद जो फिल्म में काम कर रहे हैं महूरत  पर आये। फिल्म की  छ कहानियों को छ डायरेक्टर डायरेक्ट करेंगे जिनके नाम हैं रवि रावण कथूरिया , अली शाह, देवेन्द्र जाधव, मंजीत मान, इरफ़ान शेख और चंद्रकांत सिंह। फिल्म की पूरी शूटिंग इंदौर में होगी। फिल्म की कहानी एक नॉवेल पर आधारित है। 



Sunday, March 1, 2015

रविन्द्र जैन ने अपना ७१वा जन्मदिन दोस्तों और फैंस के साथ षण्मुखानंद हॉल में मनाया

गोपकुमार पिल्लै जो पीपल आर्ट्स सेंटर से जुड़े हुए हैं , ने संगीत मास्टर रविन्द्र जैन का जन्मदिन सायन के षण्मुखनाद हॉल में आयोजित किया जहाँ संगीत के जाने -माने लोग आये और शो का आनंद लिया। यसुदास, उदित नारायण, सुरेश वाडकर, साधना सरगम, तरन्नुम और अनूप जलोटा आये. इस अवसर पर रविन्द्र जैन की एक किताब भी लांच हुई। इस क़िताब को भक्ति देसाई ने लिखा है।  रविन्द्र जैन ने सभी दोस्तों, परिवार के लोगों और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और अपने हिट गीतों को गाकर सबका मन जीत लिया। दिव्या जैन, आयुष्मान जैन ने शो की पूरी तैयारी कराई थी। रविन्द्र जैन ने कुछ दोहे भी पढ़े और अपनी यादें( मोहम्मद रफ़ी और किशोरी कुमार ) भी बांटी मेहमानों के साथ.

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...