Tuesday, February 4, 2014

जहाँ चार मिल जाए वहीँ रात हो गुलज़ार मिका सिंह



फ़िल्मी दुनिया में इन दिनों  अवार्ड की बहार छायी हुई है जिधर देखो अवार्ड समारोह हो रहे हैं.  ऐसा ही अवार्ड  समारोह पिछले दिनों मुम्बई में हुआ स्क्रीन अवार्ड. यह अवार्ड फिल्मों में एक अहम स्थान रखता है. इस समारोह को पेश किया किंग खान ने. अवार्ड को तो आप सबने देखा ही होगा, किसे क्या अवार्ड मिला  ? यह भी पता होगा.  लेकिन हम आपको बता रहे हैं इस समारोह के बाद की बातें  जहाँ किंग खान ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनायी. आइये हम आपको बताये कि इस पार्टी में कौन - कौन था ?  

इस पार्टी में थे किंग खान , गायक मिका सिंह , अभिनेता रनवीर  सिंह और चौथा कौन हो सकता हैआप समझ ही गए होंगे. जी हाँ आपने सही पहचाना चौथी थी दीपिका , रनवीर हो और दीपिका हो ऐसा सम्भव नही है. खैर हम तो यहाँ पार्टी की  बात कर रहे थे. मुम्बई के असिलो टेरेस लॉउंज में यह चारों खूब मज़ा ले रहे थे. दीपिका का खुश होना तो लाज़िमी था क्योंकि उन्हें तो अवार्ड मिले थे. इस पार्टी में मिका ने किंग खान के ही सारे गाने गाये जबकि रनवीर ने मिका का पसंदीदा गीत "सावन में लग गयी आग" गाया इस गीत को सुनकर सबसे ज्यादा हैरान हुए खुद मिका. रनवीर के मुंह से मिका का यह गाना सुनकर किंग खान ने मिका से कहा "तू सावन में आग लगा कर दिखाना अबकी बार". 

दीपिका और रनवीर को एक साथ देख कर मिका ने कहा  ," आप दोनी की  जोड़ी बॉलीवुड की  सबसे अच्छी जोड़ी है इस समय ," मिका का यह कहना था कि   एकदम से किंग खान की  आवाज़ आयी "मिका क्या कह रहा है मैं हूँ "


यह सुनते हैं सब लोग जोर जोर से हंसने लगे. इस पार्टी में यह चारों काफी देर तक नाचते रहे और गाते रहे. क्योंकि सभी के ऊपर अवार्ड का नशा जो छाया हुआ था.

मिका ने रेखा को लाकेट उपहार में दिया


गायक मिका के गीत जिस तरह चर्चा में रहते हैं  उसी तरह उनकी हरकते भी। पहले तो अक्सर उनका जिक्र एक बुरे व्यक्ति के रूप में होता  था  लेकिन अब तो उनकी अच्छाई की बातें भी लोगों के सामने आगे आने लगी हैं। कभी वो अपने एन जी ओ डिवाइन टच के जरिये लड़कियों को वोकेशनल ट्रेनिंग देकर आत्म निर्भर बना रहे हैं और कभी उपहार देते हैं।  

ऐसा ही कुछ वाकया हुआ पिछले दिनों एक अवार्ड समारोह के दौरान जब अभिनेत्री रेखा और मिका का आमना सामना हुआ। हालांकि इससे पहले कभी दोनों मिले नही थे जब मिले तो रेखा ने   मिका के गीतों की तारीफ की और कहा कि उन्हें सावन में लग गयी आग और गन्दी बात दोनों ही गीत बहुत पसंद हैं। रेखा के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर मिका फूले नही समाये  उन्होंने  भी रेखा की तारीफ की  और कहा कि, मैं आपका बहुत बड़ा दिवाना हूँ और उन्हें अपना लाकेट उपहार में दे दिया।"
 
यह कोई पहली बार नही हुआ है जब उन्होंने खुश होकर किसी को उपहार दिया है। इससे पहले  मिका ने संगीतकार प्रीतम को एस यू वी गाडी और हनी सिंह को हार्ले डेविड सन की बाइक  गिफ्ट में दी थी तो ऐसे हैं हमारे बड़े दिल मिका पाजी।


Monday, February 3, 2014

रॉनी कोलमैन विश्व के सबसे बड़े बॉडी बिल्डर भारत आ रहे हैं दो फ़रवरी को


अमेरिका के रहनेवाले रॉनी कोलमैन सबसे बड़े बॉडी बिल्डर हैं ,आठ बार मिस्टर ओलम्पिया जीत चुके हैं और न्यू यॉर्क के पोलिस डिपार्टमेंट के पुलिस ऑफिसर हैं, वो ठाणे के निट्रो जीम और वर्ल्ड जीम में दो फ़रवरी को आनेवाले हैं जहाँ वो विकलांग बॉडी बिल्डर से मिलेंगे और साथ ही ठाणे के पुलिस कमिश्नर के पी रघुवंशी को भी मिलेंगे।  इस इवेंट के लिए प्रबोध दावखरे ने रॉनी को आमंत्रित किया है।  रॉनी बाद में फ़िल्मी हस्तियों को भी मिलेंगे और शाकाहारी बॉडी बिल्डर शेरा को मिलेंगे। नाइट्रो जिम एक लाख स्क्वायर फ़ीट में बनाया हुआ है और ये मुम्बई और ठाणे का सबसे बड़ा जिम है। 

रॉनी  ने अमेरिका में कई विडियो भी लांच किया है। इस इवेंट को आयोजन एक एन जी ओ समन्वय प्रतिष्ठान की तरफ से सुविधाविहीन लोगों में एक हेल्दी लाइफस्टाइल बनाने और खेल भावना का विकास करने की नेक भावना से किया जा रहा है। 

जम्मू की अर्जुमन मुग़ल को महेश भट्ट की फ़िल्म या रब में काम करके बहुत कुछ सिखा


अर्जुमन मुग़ल ने एड वर्ल्ड में कमाल का नाम और काम किया है।  जम्मू की  रहनेवाली अर्जुमन कुछ साल पहले मुम्बई आयी और फिल्मो में काम के लिए कोशिश किया पर अच्छा ऑफर नहीं मिला। बाद में अर्जुमन ने हिस्दुस्तान के सभी ब्रांड के लिए अड़ शूट किया और अबतक अर्जुमन ने २००० से ज्यादा अड़ भी कर लिया है। '
अर्जुमन ने बताया की महेश भट्ट की फ़िल्म "या रब" में काम करके मैंने बहुत कुछ सिखा। इस फ़िल्म का निर्देशन हसनैन हैदराबादवाला कर रहे हैं। फ़िल्म के लिए अर्जुमन ने लुक टेस्ट भी दिया था जिसमे इन्होने उर्दू और अरबी बोला है।  फ़िल्म ७ फ़रवरी को समस्त दुनिया में रिलीज़ होगी।  विक्रम कुमार और एजाज़ ख़ान भी हैं। 


Thursday, January 30, 2014

फ़िल्मी कलाकार पंजाब फ़ूड फेस्टिवल के लिए पेनिनसुला ग्रैंड होटल में आये


पेनिनसुला ग्रैंड होटल ने २० दिन के लिए अपने होटल में पंजाब फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया है।  इस फेस्टिवल में खाने का जायका लेने साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह ,डी जे शेजवूड ,या रब की एक्ट्रेस अर्जुमन मुग़ल ,शमिका राजपूत,एकता जैन , सारु मैनी ,गिरीश वानखेड़े और बॉबी डार्लिंग आये। सभी ने अलग अलग डिशेज़ खाये।  सभी ने सरसो का साग और पकोड़ा राइस कि खूब तारीफ़ की। डी  जे ने दो गाने भी सुनाये। पुरे रेस्टोरेंट को पंजाब कि तरह सजाया गया था और साथ ही भारत के झंडे भी लगाये थे। पेनिनसुला ग्रैंड  होटल के प्रशांत और दीपाली ने सभी मेहमानो का खूब खयाल रखा। ये फेस्टिवल १० फ़रवरी तक चलेगा। 

गणेश आचार्य ने दिशा चौधरी की फ़िल्म अनुराधा के लिए गाना अपने ऊपर और स्मृति सिन्हा पर फ़िल्माया





जाने -माने डांस मास्टर गणेश आचार्य आजकल काफी व्यस्त हैं अलग - अलग फ़िल्मो की  शूटिंग में। दिशा चौधरी की  फ़िल्म के सूफ़ी गाने को सुनकर गणेश मास्टर ने उसे शूट का प्लान बनाया। फ़िल्म के निर्देशक राजू मवानी हैं।  इस फ़िल्म में संगीत दिया है नए संगीतकार फ़रज़ान फैज़ ने और गीत लिखें हैं उनके पापा फैज़ अनवर ने। फ़िल्म का गाना दो रात में कमाल अमरोही स्टूडियो में शूट किया गया।  गाने में गणेश जी के अलावा स्मृति सिन्हा हैं और फ़िल्म के हीरो राहुल जैन और दिशा चौधरी भी हैं। गाने के लिए ५० से ज्यादा डांसर का इस्तेमाल किया गया और गाँव में ढाबे का सेट भी लगाया। ढाबे में ३,००० से ज्यादा  बल्ब की  लड़ी लगायी गयी और १०० से ज्यादा लालटेन लगाये गए हैं। "अनुराधा"  फ़िल्म २८ फ़रवरी को समस्त भारत में प्रदर्शित होगी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...