Friday, January 24, 2014

सिख होन दा मान मलकीत सिंह


गुड़ नाल इश्क़ मिठा और तूतक तूतक फेम गायक मलकीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि उनका नया एलबम  सिख होन दा  मान  रिलीज़ हुआ है संगीत कंपनी टी सीरीज द्वारा रिलीज़ किये गए इस एलबम में १० प्यूजन गीत  हैं  मलकीत के इस एलबम के गीत श्रोताओं द्वारा पसंद किये जा रहे हैं हालांकि उनका यह एलबम उनकी पिछले एलबमों  से काफी अलग माना जा रहा है


मलकीत से इस बारें में पूछने पर उन्होंने कहा मेरा  यह एलबम धार्मिक है, इसमें १० गीत है  पारम्परिक गीतसंगीत के साथ इसमें प्यूजन संगीत भी सुनने को मिलेगा  श्रोताओ को. प्यूजन संगीत के बारें में उन्होंने बताया कि प्यूजन संगीत का प्रयोग मैंने आज के युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया है

अपने एलबम का नाम सिख होन दा मान  ही क्यों रखा ? के जवाब में उन्होंने कहा कि , क्योंकि सिखों को लेकर हमेशा मजाक बनाया जाता है जबकि सिख होना कोई शर्म की बात नही बल्कि मान -- सम्मान की बात है  इसलिए मैंने अपने इस एलबम का नाम सिख होन दा मान  रखा   मलकीत ने अपने इस  एलबम के शीर्षक गीत सिख होन दा मान के विडियो में   भी  काम किया है 


मलकीत सिंह का  लोकप्रिय गीत तूतक तूतक गिनीज़ बुक ऑफ़ लिम्का रिकार्ड्स में शामिल है क्योंकि इस गीत रिकॉर्ड बिक्री हुई थी 

राजू मवानी ने कहा की मुझे राम गोपाल वर्मा ने एक्टर बनाया है


ऐसा बहुत कम होता है जब कोई फिल्मकार किसी और को अपनी एक्टिंग का श्रेय देता है - पर निर्माता निर्देशक राजू मवानी अपनी एक्टिंग कैरियर का श्रेय राम गोपाल वर्मा को देते है।  वैसे तो मैंने निर्देशक और निर्माता की  तरह मैंने अपना कैरियर शुरू किया था पर लोग मुझे एक एक्टर के रूप में ज्यादा जानते हैं और ये सब रामू जी की वजह से हुआ है। रामू जी मुझे अपनी फ़िल्म सत्य में पहली बार काम दिया। राजू मवानी ने इसकी टोपी उसके सर और सैफ अली के फ़िल्म सुरक्षा निर्देशित की  है। 
बाद में राजू मवानी ने रामू के साथ मस्त ,सरकार ,दरवाज़ा बंद रखना में काम किया और अब तक १५ से ज्यादा फ़िल्म में काम कर चुके हैं। वो आने
वाली फ़िल्म जय हो में भी दिखेंगे।  सलमान के साथ राजू मवानी ने वांटेड फ़िल्म में भी काम किया है। 

जावेद अख्तर और महेश भट्ट ने आल इंडिया फ़िल्म एम्प्लोयी कॉन्फ़ेडरेशन का उद्घाटन किया

आल इंडिया फ़िल्म एम्प्लोयी कॉन्फ़ेडरेशन मुम्बई में २१ साल के बाद हो रहा है जिसमे फ़िल्म इंडस्ट्री के ६ एसोसिएशन - हिंदी ,बंगाली ,तमिल ,तेलगु ,मलयालम और कन्नड़ ने हिस्सा लिया है। इस इवेंट को प्लान किया है मलाड के रिट्रीट होटल में जो तीन दिन तक चलेगा। धर्मेश तिवारी ,रशीद मेहता ,अपर्णा घटक,संगम और हिमांशु भट्ट ,सुधाकर शर्मा और पप्पू वर्मा ने मेहमानो का स्वागत किया। जावेद अख्तर और महेश भट्ट ने बॉलीवुड के बारे में अपनी राय रखी। बाद में दोनों को ट्राफी से सम्मानित किया गया। 

Monday, January 20, 2014

तनीषा सिंह ने पहली बार पतंग उड़ायी मकर सक्रांति पर योगेश लखानी के साथ

 साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह को त्यौहार बहुत ही अच्छे लगते हैं इसलिए वो कोई भी मौका मिस नहीं करती। इस साल मकर सक्रांति के अवसर पर तनीषा सिंह ने ब्राइट के मालिक योगेश लखानी के साथ पतंग उड़ाई। योगेश लखानी ने बताया कि वो लगभग १५ साल के बाद पतंग उड़ा  रहे हैं क्यूंकि पतंग से पक्षियों को तकलीफ़ होती है।  पँख कट जाते हैं। तनीषा ने अपने उँगलियों पर टेप लगाया था और दोनों ने ज्यादा ऊपर पतंग नहीं उड़ाई।

अनुपम खेर,सतीश कौशिक,इ निवास और तनीषा सिंह इंग्लिश फ़िल्म अमेरिकन हसल के शो पर दिखे


पीवीआर ने इंग्लिश फ़िल्म अमेरिकन हसल का स्पेशल शो अँधेरी के सिनेमैक्स में रखा जहाँ अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल के बच्चे फ़िल्म देखने आये।  साथ ही कलाकार प्रवीन दबास ,साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह ,गिरीश वानखेड़े ,ब्राइट के योगेश लखानी ,निर्देशक सतीश कौशिक ,इ निवास और कई जानेमाने लोग फ़िल्म देखने आये। सभी को फ़िल्म बहुत पसंद आई। 


Thursday, January 16, 2014

रविन्द्र जैन ने जैन एलबम 'आत्मा अजर अमर' है लांच किया एक किताब के साथ


रविन्द्र जैन  जानेमाने संगीतकार ,गीतकार और गायक ने फ़िल्म जगत में ४२ साल पूरा किया। रविन्द्र जैन ने कांती मारडीआ के लिखे जैन सत्य की  एलबम 'आत्मा अजर अमर है' लांच किया जिसमें  रविन्द्र जैन ने ख़ुद गाया और संगीत दिया है। कांती मारडिया लंदन में प्रोफेसर हैं इन्होने अपनी जैन धर्म कि क़िताब लिविंग जैनिज़्म भी इस इवेंट पे लांच की। दिव्या जैन ने अपनी कंपनी डी आर प्रोडक्शन पे एल्बम को लांच किया है।  इवेंट में साउथ  एक्ट्रेस तनीषा सिंह, एकता जैन और संचिति सकट भी आये। धर्मेश तिवारी इवेंट के सबसे अंत में आये। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...