Tuesday, October 15, 2013

कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका फिल्म 'देसी कट्टे' -- मुरली शर्मा

अभिनेता मुरली शर्मा को दर्शक भले  ही उनके नाम से न  जानते हों लेकिन वो किन - किन फिल्मों में पुलिस अधिकारी बने  हैं यह दर्शक अवश्य जानते हैं क्योंकि २०  से भी  ज्यादा फिल्मों में पुलिस  ऑफिसर की भूमिका  कर चुके हैं अभिनेता मुरली शर्मा।  एक  बार फिर वो निर्देशक आनंद कुमार की फिल्म 'देसी कट्टे' में पुलिस की भूमिका कर रहे हैं।   पिछले दिनों मुंबई में इसी फिल्म  के मुहूर्त  के समय मुरली शर्मा से बात हुई। पेश हैं कुछ अंश ---

एक बार फिर पुलिस ?
हाँ लेकिन  बार  अच्छा पुलिस वाला बना हूँ, बहुत ही कड़क नियम वाला हूँ।   कैसे हीरो की लाइफ मुश्किल कर देता हूँ ? आनंद सर को थैंक्स कहना चाहूँगा  मैं इसके लिए , कि उन्होंने मुझे पुलिस बनने का एक बार फिर मौका दिया और यह भी सोचा कि मैं भी पाजिटिव किरदार कर सकता हूँ। 

अब तक कितनी फिल्मों में पुलिस का किरदार कर चुके हैं ?
करीब २० फिल्मों में पुलिस की भूमिका कर चुका हूँ।  लेकिन जब भी मैं यह किरदार करता हूँ ऐसा लगता है कि पहली ही दफा अभिनीत कर रहा हूँ।   अगर ४ महीने मुझे पुलिस की भूमिका ऑफर नही होती  तो मैं अपनी वर्दी को याद करने लगता हूँ। शायद मुझे इसकी आदत बन गयी है इसकी। लेकिन फिल्म 'सिंघम' के बाद मैंने इतनी फिल्मों में पुलिस  की भूमिका करने से  मना किया जितना की इन २० सालों में मैंने  नहीं किया। क्योंकि मुझे लगा कि अब कुछ ज्यादा हो रहा है 

इस फिल्म के अलावा किन फिल्मों में अभिनय  कर रहे हैं ?
नील के साथ 'दशहरा' , फैजान  करीम के साथ "कट ऑफ़ " अतुल अग्निहोत्री के साथ अभी एक फिल्म की है , इसके अलावा कौशिक के साथ भी कर रहा हूँ।  साथ में तमिल , तेलुगु में भी काम कर रहा हूँ 
   

Friday, October 11, 2013

गोविंदा ने अपने एलबम " गोरी तेरे नैना " को लांच किया












मंगल तारा टीवी और फिल्म्स का नया म्यूजिक एलबम "गोरी तेरे नैना" पिछले दिनों लांच हुआ. इस  एलबम में  चार गीत हैं. जिसके दो गीतों के विडियो में गोविंदा और पूजा बनर्जी ( 'देवों  में  देव महादेव' की पार्वती ) होंगे . इस एलबम में संगीत दिया है शमीर टंडन ने. गीतों को लिखा व गाया है खुद गोविंदा ने. इस  एलबम का मुख्य आकर्षण है एक नवरात्रि नृत्य गीत गोरी तेरे नैना.
गोविंदा ने एलबम के बारे में कहा कि , " गोरी तेरे नैना एक नवरात्रि गीत और पार्टी गीत है. नवरात्रि का त्योहार चल रहा है तो यह उपयुक्त समय है इसे रिलीज़ करने का."
इस अवसर पर पूजा बनर्जी ने कहा कि, "गोविंदा फ़िल्मी दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनर और मेरे पसंदीदा हैं, वो एक महान डांसर  और अभिनेता है उनके साथ संगीत वीडियो शूट करना मेरे लिए एक सपने के सच होने के जैसा  था.  गोविंदा के साथ शूट करना एक शानदार अनुभव रहा है."
वीडियोकॉन के अनिरुद्ध धूत ने कहा ,"मैं गोविंदा की नई संगीत एलबम लॉन्च करते समय बहुत  खुश हूँ.
"

मधुश्री ने अपना नया एलबम 'पल एक एहसास' लाइव परफॉर्म करके पवई के प्लेनेट एम् में रिलीज़ किया


मधुश्री आजकल ज़ोर शोर के साथ अपनी नयी एलबम  पल एक एहसास के प्रचार में व्यस्त हैं। इन्होने अपने आठ प्यार भरे गीतों की एलबम  को पवई  के प्लेनेट एम में लाइव गाकर रिलीज़ किया। उनका साथ देने के लिए प्लेनेट एम् के हेड क्रिस्टी चार्ल्स और साउथ की एक्ट्रेस तनिषा सिंह आये थे। इस अवसर पर विडियो निर्देशक और सारे कलाकार भी थे. इस एलबम  में संगीत भी खुद मधुश्री ने दिया है अपने पति रोबी बादल के साथ।एलबम  को बाज़ार में लाया है प्लेनेट एम् और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने।  इस एलबम  का पहला विडियो २ हफ्ते में ही ६ लाख हिट हो चुका है। 

हिंदी फिल्म देसी कट्टे का मुहूर्त मुंबई में हुआ

आनंद कुमार जो निर्माता और निर्देशक हैं अपनी फिल्म 'देसी कट्टे' के, इन्होने अपनी इसी फिल्म का मुहूर्त मड के वाटर फ्रंट बंगलो में किया। जहाँ फिल्म के मुख्य कलाकार सुनील शेट्टी,जय भानुशाली,अखिल कपूर, टिया बाजपाई ,साशा आगा खान और मुरली शर्मा आये. कैलाश खेर जो फिल्म के संगीतकार हैं वो भी मुहूर्तपर उपस्थित थे। दिल्ली से पृथीपाल सिंह बेदी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मोहिन्दर लाल जो एक जाने माने भारत के शूटिंग कोच हैं खास तौर पर आये. विनोद खन्ना के भांजे अखिल कपूर और सीरियल के जय भानुशाली को इस फिल्म में ब्रेक मिला है। सुनील शेट्टी फिल्म में शूटिंग कोच का किरदार निभा रहे हैं। 



Saturday, October 5, 2013

अजय देवगन ने संगम सूटिंग की एड फिल्म में काम किया


अजय देवगन भी अब कपड़ों का एड  करने लगे हैं पिछले दिनों उन्होंने मिस श्रीलंका चांदी  परेरा  के साथ संगम सूटिंग की एड फिल्म में  काम किया।  संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित इस एड फिल्म की शूटिंग गोवा में हुई। चांदी परेरा  की फिल्म "ग्रैंड मस्ती" पिछले दिनों  रिलीज़  हुई है। चांदी परेरा बहुत खुश हैं अजय देवगन के साथ काम करके । 


Thursday, October 3, 2013

कामिनी खन्ना ने अपनी क़िताब चल हट तू समझी नहीं भाग २ रिलीज़ की




इस अवसर 
 पर कामिनी खन्ना की बेटी रागिनी ने समारोह में  एंकर का रोल निभाया। इस कार्यक्रम में कृष्णा अभिषेक ,कश्मीरा शाह ,सुदेश लाहिरी ,विनय आनंद ,मनोज तिवारी, भावना सोमाया ,लेखक अचला नागर ,राकेश बेदी आदि मेहमान उपस्थित थे। 

सुनील शेट्टी ट्रेनिंग ले रहे हैं पिस्तौल चलाने की


सुनील शेट्टी हमेशा से कुछ नया और स्पोर्ट्स से जुड़ा कुछ भी हो वो ज़्यादा दिल लगाकर काम करते हैं। अपनी नयी फिल्म देसी कट्टे के लिए वो पृथपाल  सिंह बेदी जो एक जानेमाने शूटिंग कोच हैं उनसे पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।  आनंद कुमार जिन्होंने फिल्म 'ज़िला गाज़ियाबाद' बनाई थी वो इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक हैं। फिल्म की कहानी दो देसी नौजवान की कहानी है जो कट्टे की फैक्ट्री में काम करते हैं। फिल्म की शूटिंग ९ अक्टूबर से मुंबई में शुरू होगी। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...